Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

श्रीनगर से अयोध्या आया शख्स, पढ़ने लगा राम मंदिर में नमाज, पुलिस ने : धर्म नगरी अयोध्या राम मंदिर परिसर के पास नमाज पढ़ने की कोशिश करते हुए एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने

श्रीनगर से अयोध्या आया शख्स, पढ़ने लगा राम मंदिर में नमाज, पुलिस ने हिरासत में लिया

अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या राम मंदिर परिसर के पास नमाज पढ़ने की कोशिश करते हुए एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने रोके जाने पर शख्स ने संप्रदाय विशेष के नारे लगाने शुरू कर दिए।

अयोध्या के राम मंदिर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राम मंदिर में एक शख्स ने नमाज पढ़ने की कोशिश की। जब कुछ लोगों ने उसे ये करते हुए देखा तो हैरान रह गए। लोगों ने रोकने की कोशिश की तो संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। इस पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में लिया। शख्स समुदाय विशेष का बताया जा रहा है।

राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे पर युवक नमाज पढ़ रहा था। तभी कुछ लोगों की नजर पड़ गई। फिर बवाल होने पर सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक से खुफिया एजेंसी, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

हालांकि, इस बारे में जिला प्रशासन कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर रहा है।

वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट ने भी मौन साधा हुआ है। बता दें, आज सुबह की घटना ब रही है घटना।

पकड़े गए शख्स की पहचान हो गई है। श्रीनगर के सोफिया का रहने वाला अहमद शेख बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 55 साल होगी। अभी भी पुलिस पकड़े गए शख्स से पूछताछ कर रही है। शहर में कश्मीरी शॉल बेचने वाले लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। उनसे भी पूछताछ हो रही है।

इससे पहले एक ऐसी ही घटना करीब दो साल पहले मध्य प्रदेश से सामने आई थी।

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में यह घटना हुई थी।तीन मुस्लिमों ने राम मंदिर परिसर में घुसकर नमाज अदा की थी। तीनों भाई थे, जोकि मंदिर के पुजारी के रोकने पर भी नहीं रुके। राम मंदिर में नमाज अदा करने की खबर फैलते ही हंगामा मच गया था।

मंदिर के पुजारी के शिकायत पर पुलिस ने तीनों भाइयों पर एफआईआर दर्ज कर ली थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें