Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

सरदार पटेल वार्ड में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम : ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सरदार पटेल वार्ड में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम

ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

अयोध्या। ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार के अवसर पर सरदार पटेल वार्ड में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वार्ड की पार्षद इंद्रावती यादव के पुत्र एवं पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश यादव सोनू द्वारा मोहबरा बाजार चौराहा, आशापुर और धर्मपुर क्षेत्र में वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को चावल-छोला और बूंदी प्रसाद वितरित किया गया।भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। दोपहर से प्रारंभ हुआ प्रसाद वितरण देर रात तक चलता रहा। जगह-जगह लगाए गए स्टालों पर भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन स्थल जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय एवं करतालिया आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने बजरंगबली का पूजन-अर्चन और आरती कर भंडारे का शुभारंभ किया। इससे पहले पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश यादव सोनू ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

    पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि पवनपुत्र हनुमान अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं और उन पर सदैव कृपा बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार पर आयोजित इस प्रकार का भंडारा अत्यंत पुण्यदायी कार्य है।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण करना आयोजन की सफलता को दर्शाता है।वहीं पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश यादव सोनू ने बताया कि ज्येष्ठ माह में हर वर्ष श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार भी हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और सभी ने आयोजन की सराहना की।इस अवसर पर सपा महिला जिलाध्यक्ष सरोज यादव, रामचंद्र परमहंस वार्ड के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव, पार्षद प्रतिनिधि लुलुर यादव, अपर्णा जायसवाल, श्रीचंद्र यादव, दान बहादुर गुरुजी, डॉ. घनश्याम, जफर मिशन, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, शिवांशु तिवारी, रामवक्स यादव, रवि यादव, ललित यादव,विकास वर्मा, महंत अनिल मिश्रा, साकेत शरण मिश्रा, अखिलेश पांडेय, शिवा चौधरी, रवि यादव, अंकित यादव, भानू यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें