Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: टैटू बनवाना पड़ा भारी, 68 महिलाओं को हुआ एड्स

बमबम यादव

Wed, Nov 13, 2024
टैटू बनवाना पड़ा भारी, 68 महिलाओं को हुआ एड्स इलाके में मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने शुरु की जांच गाजियाबाद। आजकल टैटू बनवाना एक फैशन बन चुका है, लेकिन अगर यह फैशन आपकी सेहत के लिए खतरा बन जाए, तो क्या आप फिर भी इसे अपनाएंगे? कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला गाजियाबाद से सामने आया है, जहां 68 महिलाओं को एड्स जैसी गंभीर बीमारी एचआईवी हो गई। इनमें से 20 महिलाओं ने अपने शरीर में एचआईवी संक्रमण का कारण टैटू बनवाना बताया है। महिलाओं का कहना है कि उन्हें शक है कि टैटू बनाने वाले आर्टिस्ट ने एक ही सुई का बार-बार इस्तेमाल किया, जो पहले से एचआईवी संक्रमित हो सकती थी। इस वजह से इन महिलाओं के शरीर में एचआईवी वायरस फैलने की आशंका जताई जा रही है। ये सभी महिलाएं सड़क किनारे टैटू बनाने वाले आर्टिस्ट से टैटू बनवाने गई थीं, जहां इनसे यह बीमारी फैलने का अनुमान है।बताया जा रहा है कि टैटू आर्टिस्ट ने एक ही निडल (सुई) का बार-बार इस्तेमाल किया, जिससे यह वायरस महिलाओं तक पहुंचा। यह खबर इलाके में हड़कंप मचाने वाली है, और अब स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना यह बताती है कि टैटू बनवाने से पहले हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसका तरीका और सफाई सही हो, ताकि ऐसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें