Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

भक्ति की अविरल धारा में बही रामनगरी, कलश यात्रा से श्री सियपिय मिलन महोत्सव का शुभारंभ

वेस्टलैंड बुक्स की ‘सीईंग एक्वली’ में विश्व के 13 हिंदू धर्मगुरुओं के साथ मिली जगह, समता और मानवता के विचारों को किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जिनको बैसाखियों की जरूरत, वो करते हैं गठबंधन, बसपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार : राजिक

बमबम यादव

Thu, Feb 17, 2022

बसपा नेता राजिक उस्मानी ने भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

गौरा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी निगार उस्मानी लोगों से वोट मांगती
राजिक उस्मानी जनसम्पर्क करतें

बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर राजिक उस्मानी ने मनकापुर क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसम्पर्क

कहा, गौरा व मनकापुर विधानसभा पर बसपा की चल रही लहर, होगी ऐतिहासिक जीत

मनकापुर, गोण्डा । उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी के मंडल कोआर्डिनेटर लोकप्रिय कद्दावर नेता समाजसेवी राजिक उस्मानी क्षेत्र में लगातार जनसम्पर्क कर रहे है। बसपा ने इस बार मनकापुर सुरक्षित से श्याम नरायन व गौरा से निगार उस्मानी को प्रत्याशी बनाया है। इन दोनों प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से राजिक उस्मानी लगातार क्षेत्र में घर घर जनसम्पर्क कर रहे है। राजिक उस्मानी बसपा सुप्रीमो मायावती के सुशासन व कार्यों के बल पर अपनी जीत मान रहे है। साथ ही वह भाजपा व सपा पर जमकर निशाना साध रहे है। राजिक कहते है कि आज भी लोग मायावती जी के सरकार की प्रशंसा करते है। भाजपा व सपा केवल लूट व गुण्डागर्दी के नाम से जानी जाती है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार जब भी आती है, चाहे 2003 में थी, चाहे 2012 में थी तो डकैती, फिरौती, बलात्कार, लूटपट, दंगे-फसाद इन सब की झड़ी लग जाती है। लोगों को मालूम है कि समाजवादी पार्टी के लोग खासतौर से दलित समाज और पिछड़े समाज पर हमलावर रहते हैं। उस्मानी ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के चुनाव में बीएसपी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इसमें ये दो चरण निकल चुके हैं, इसका बड़ा योगदान होगा। हमारे गठबंधन का सवाल ही कहां उठता है। हम लोग पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। गठबंधन तो लोग कर रहे हैं, जो अपने आप को कमजोर महसूस कर रहे थे। जिनको बैसाखियों की जरूरत थी, उन लोगों ने गठबंधन किया है। बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर राजिक उस्मानी ने कहा कि विधानसभा 2007 में जितनी सीटें लाए थे, उससे कहीं ज्याद सीटों के साथ सरकार बना रहे हैं। बहनजी ने कहा है कि हमारी सरकार बनेगी तो हम सबसे पहले बेराजगारी दूर करेंगे। गौरा विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क करते हुए बसपा प्रत्याशी निगार उस्मानी बोलते बोलते बहुत ही भावुक होते हुए कहती है जनता का दुख दर्द हमसे देखा नही जाता। हमारे क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत ही बदहाल है। अगर क्षेत्र ही महान जनता हमें अवसर देती है तो सबसे पहले हम शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का दम्भ भर रही है। निगार कहती है महिलाओं का दिल बहुत भावुक होता है इसलिए हमें बहुत तकलीफ होती है जब हम किसी को दवा पानी के लिए परेशान देखते है तो।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें