Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जेसीबी से गिराया जलता छप्पर, मां-बेटी जिंदा जलीं

बमबम यादव

Tue, Feb 14, 2023

एक माह पूर्व घर गिराने के बाद छप्पर गिराने पहुंचे थे एसडीएम

जलता छोड़ भागे अफसर

महौली गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान अचानक लगी आग में घिरी मां-बेटी को बचाने की बजाय एसडीएम और उनकी टीम भाग निकली

टीम ने अगर बचाने की कोशिश की होती तो जान बच सकती थी, आग कैसे लगी अभी स्पष्ट नहीं

पीड़ित कृष्ण गोपाल के अनुसार राजस्व कर्मियों ने आग लगाई जबकि प्रशासन मां-बेटी पर ही आग लगाने का आरोप मढ़ रहा है

एसडीएम व लेखपाल ने दबंग के कहने पर घर गिरा दिया। आग लगा दी, जिसमे मेरी पत्नी-बेटी जिंदा जल गई: कृष्ण गोपाल दीक्षित

कानपुर देहात। अतिक्रमण के नाम पर घर गिराने से क्षुब्ध महिला ने सोमवार दोपहर बेटी समेत खुद को कमरे में बंद कर छप्पर में आग लगा ली। इससे कब्जा गिराने पहुंचे अफसरों के हाथ- पांव फूल गए। उन्होंने जेसीबी से जलता छप्पर हटवाने की कोशिश की तो मो बेटी पर गिर गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। पति भी झुलस गया। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया है।

मां-बेटी को जलता देख ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। एसडीएम टीम समेत गाड़ियां छोड़ भाग गए। ग्रामीण सोमवार रात तक शव नहीं उठने दे रहे थे। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पति ने राजस्व टीम पर छप्पर फूंकने का आरोप लगाया, जबकि डीएम ने महिला द्वारा खुद आग लगाने की बात कही है।

महोली गांव के गेंदनलाल दीक्षित ने गांव के ही कृष्ण गोपाल दीक्षित के खिलाफ ग्राम समाज की जमीन पर मकान बनाने की शिकायत की थी। कृष्ण गोपाल ने बताया कि 13 जनवरी को राजस्व टीम ने जेसीबी से मकान दहा दिया। उसके बाद केस दर्ज करा दिया। वह छप्पर रख रहने लगा तो सोमवार दोपहर एसडीएम मैथा व एसओ करा पर दाने के लिए फिर गांव पहुंचे। झोपड़ी के बाहर बने मंदिर व चबूतरे को दहाया। इसके बाद छप्पर गिराने लगे। इससे क्षुब्ध कृष्णपाल की पत्नी प्रमिला दीक्षित (44) झोपड़ी में घुसी व 'मर जाऊंगी कहते दरवाजा बंद किया। दरवाजा खोला तो था प्रमिला चीख रही थी कि इन लोगों ने आग लगा दी है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जेसीबी से छप्पर हटाने की कोशिश की गई पर गिर गया। पीड़ित के मुताबिक, प्रमिला व बेटी नेहा जल गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें