: सरयू का स्पर्श भगवान सुख का अनुभव देता है: महंत बालयोगी रामदास
Tue, Jun 21, 2022
दिव्य मां सरयू आरती सेवा संस्थान के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया सरयू जी का छठोत्सव, फूलबग्लें की सजी झांकी, 1100 बत्ती की आरती के साथ हुआ भंडारा
अयोध्या। अयोध्या के उत्तर दिशा में बहने वाली सरयू इस नगरी की सबसे पुरानी व प्रामाणिक पहचान हैं। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को इनका जन्म हुआ 14 जून रामनगरी में पूरे शिद्दत से सरयू मां की दिव्य भव्य जयंती मनाई गई। जन्म के छठवें दिन मैया का छठोत्सव भी बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया।
दिव्य मां सरयू आरती सेवा संस्थान के तत्वावधान में नित्य मां सरयू की आरती पुजा होती है। जयंती के विशेष अवसर पर संस्थान द्धारा मां सरयू का फूलबग्लें की झांकी सजाई जाती है वो छठोत्सव पर भी सजती है। इसी के भव्य दीप दान के साथ 1100 बत्ती की महाआरती होती है इसके बाद वृहद भंडारा होता है। यह कार्यक्रम जयंती व छठोत्सव दोनो पर होता है। रविवार को देर शाम करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज के संयोजन में संत तुलसी दास घाट जो नित्य मां सरयू आरती स्थल है उसको फूलों से सजाया गया इसके बाद सरयू मैया की भव्य फूलबग्लें की झांकी सजाई गई। हजारों दीपों का दीपदान कार्यक्रम हुआ। इसके पश्चात 1100 बत्ती की महाआरती के साथ वृहद भंडारा किया गया। पूरा घाट भक्तों से खचाखच भरा रहा।
करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज कहते है कि मां सरय को यह गौरव प्राप्त हैं कि इन्होंने भगवान श्रीराम को अपनी गोद में खिलाया है। प्रयागराज सहित अनेक तीर्थ सरयू में स्नान कर पाप मुक्त होते हैं। ये कलियुग के समस्त पापों का नाश कर देती है। इसी कामना से हर साल करोड़ों भक्त अयोध्या जी की यात्रा आरंभ करने से पहले सरयू का दर्शन, पूजन, स्पर्श, स्नान व इसके जल को पीकर अपनी यात्रा आरंभ करते हैं। बालयोगी जी कहते है कि सरयू तो समस्त तीर्थों को धवलता प्रदान करती हैं।सारे तीर्थ सरयू स्नान कर कृतार्थ होते हैं।शास्त्रों में सरयू को ब्रह्म का जल रूप माना गया है।मानो सरयू के रूप में द्रवीभूत हो ब्रह्म ही प्रवाहित हो रहा है।सरयू नदी में स्नान ईश्वर से एकीकार होने जैसा है,सरयू का स्पर्श भगवान सुख का अनुभव देता है तथा वाल्मीकि रामायण में सरयू जल को गन्ने के रस की तरह मीठा कहा गया है तो सरयू जल का पान अर्थात पीना भगवान के गुणों को धारण करने की तरह है।
: महापौर ने सामने साफ कराई मुख्यामार्ग की नाली, गंदगी पर लगाई अधिकारियों को फटकार
Tue, Jun 21, 2022
योगा के आयोजन तक राम की पैड़ी में कैंप करेंगे स्वच्छता देवदूत
सरयूघाट, नागेश्वनाथ आदि मंदिरों की विशेष् सफाई अभियान की समीक्षा, बनेगी स्वच्छता हेल्पडेस्क, श्रद्धालुओं से लिया जाएगा फीडबैक
अयोध्या। 21 जून को राम की पैड़ी में होने वाले योग के महाकुंभ के कार्यक्रम स्थल का महापौर रिषिकेश उपाध्याय ने निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वच्छता देवदूत कर्मचारी महापौर के निर्देश का पालन करते हुए सफाई करते रहे। महापौर ने घंटों नयाघाट, बंधा तिराहा, रामकथा पार्क व पूरा सरयू तट का जायजा लिया। आरती स्थल व घाटों की सफाई को लेकर जिम्मेदारी तय की। नागेश्वर नाथ व कालेराम मंदिर गए। गलियों की सफाई से संतुष्ट रहे। नयाघाट क्षेत्र के मुख्यमार्ग के नालियों को सामने ही मेयर ने साफ कराया। कुछ खराब गुणवत्ता के निर्माण कार्य पर अधिकारियों को फटकारा। राम पैड़ी की साफ सफाई कराई। यहां पुरोहित समाज के लोगाें से बातचीत कर साफ-सफाई में सहयोग मांगा। श्रद्धालुओं का सहयोग करने को कहा। बंधा तिराहे पर बने शौचालय के भीतर जाकर सफाई देखी। गांधी पार्क के समीप लगे प्याऊ के सामने कूड़ा दान लगाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई, इसे हटाने का निर्देश दिया। महापौर ने घाटों की विशेष सफाई कार्यक्रम को निरंतर क्रियान्वित करते रहने को कहा। दो दिन क्षेत्र में बड़ी संख्या में सफाई सफाई कर्मी रहेंगे। घाट पर नित्य शिफ्ट में कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती रहेगी। नोडल अधिकारी बनाए गए। घाटों के चेंजिंग रूप,शौचालय आदि का निरीक्षण किया। चेंजिंग रूम के रखरखाव करने के लिए टीम गठित की गई है। सफाई की मानीटरिंग को सेल बनाया गया। महापौर ने तीर्थयात्रियों से स्वच्छता को लेकर फीड बैक लेने को कहा। यहां पर स्वच्छता हेल्प डेस्क बनायी जाएगी। कर्मचारियों का मोबाइल नंबर सार्वजनिक रहेगा। कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्यवाही की जाए। रानी हो पार्क में पीएससी कैंप के समीप बने शौचालय व स्वच्छ जल उपलब्ध कराने को कहा। राम की पैडी पर अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। महापौर ने दुकानदारों से बातचीत की। कहा कि आप सभी दुकान इस तरह लगाए, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राकेश मणि त्रिपाठी, अधिशाषी अभियंता एमएन झा, सहायक अभियंता जलकल गिरीश तिवारी, जेई चंद प्रकाश मौर्या, एसएसआई कमल कुमार, एसआई राकेश कुमार, हरिवंश, विशाल भारती, महापौर के निजी सहायक गोविंद राज आदि मौजूद रहे।
: अरकम पायलट ट्रेनिंग के लिए आज न्यूज़ीलैंड हुआ रवाना
Mon, Jun 20, 2022
सोहावल पूर्व ब्लाक प्रमुख समाजसेवी फिरदौस अहमद खान के बेटे अरकम खान क्राइस्टचर्च में एयरलाइन अकैडमी में पायलट कोर्स के लिये न्यूजीलैंड रवाना
अयोध्या। बीकापुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता जो अपने समाजसेवी के लिए न सिर्फ बीकापुर विधानसभा बल्कि आसपास के जिलों में भी मशहूर है हाजी फिरोज खान गब्बर जो समाजवादी पार्टी के नेता है। आज हाजी फिरोज़ खान गब्बर के छोटे भाई सोहावल विकासखंड के पूर्व ब्लाक प्रमुख समाजसेवी फिरदौस अहमद खान के पुत्र अरकम खान पायलट ट्रेनिंग के लिए न्यूजीलैंड रवाना हुए। अरकम खान न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में एयरलाइन अकैडमी में पायलट कोर्स से सम्बंधित पढ़ाई एवं ट्रेनिंग केरेगें। अरकम खान बचपन से ही पायलट बनना चाहते थे। 6 से 12 तक अरकम ने मुंबई के लोनावाला स्थित कैथिडरील विद्या स्कूल में पढ़ाई की है।
समाजसेवी फिरदौस खान ने बताया कि अरकम बचपन से ही पायलट बनना चाहता था। उसकी रूचि को देखते हुए पूरे परिवार ने निर्णय लिया कि उसे इस कोर्स से संबंधित अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाई जाएगी।जिसके तहत आज अरकम न्यूज़ीलैंड जा रहे हैं। न्यूजीलैंड के लिए रवाना होते समय अरकम के बड़े पिता हाजी फिरोज़ खान गब्बर, हाजी सरफराज़ खान, समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, रौनाही प्रधान खुर्शीद खान, शोएब खान,एशात खान, जावेद खान, शोएब खान, नफीस ने बधाई दी।