: बुल्डोजर समस्याओं का समाधान नहीं है : मिथलेश
Fri, Oct 6, 2023
न्याय ही समस्याओं का होगा समाधान
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के युवा नेता सरदार पटेल नगर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश यादव सोनू ने बताया कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की नीतियों से जनता परेशान है।। देवरिया जनपद के रूद्रपुर क्षेत्र के फतेहपुर में 2 अक्टूबर को जो घटना घटी है वह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार जांच और समाधान के बजाय जातीय स्वरूप और बुल्डोजर का इस्तेमाल कर रही है। दोनों परिवार के लोगों ने कहा कि राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और मुख्यमंत्री के पोर्टल पर दर्जनों प्रार्थना पत्र दिये गये जिसका समुचित निस्तारण किया गया होता तो यह घटना न होती। प्रदेश में हर माह थाना दिवस व तहसील दिवस मनाया जाता है जिसमें जिले के सारे अधिकारी बैठते हैं और फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है और इस डबल इंजन की सरकार पर सवाल खड़ा हो रहा है। श्री यादव ने कहा कि राजनेताओं, विधायकों, मंत्रियों की स्थिति औचित्यपूर्ण बना दी जाती है और मुख्यमंत्री को स्वयं निर्देश देना पड़ता है कि अधिकारीगण माननीयों का टेलीफोन उठायें। यदि स्थिति नियन्त्रण न किया गया तो आने वाले समय में प्रदेश की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी को जिताकर दिल्ली की सत्ता परिवर्तित करेगी। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जीरो टैलेन्ट की बात करते हैं। उत्तर प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
: धर्म को अलग करने के बजाए प्रत्येक कर्म को धर्म में करना सीखें:अशोकाचार्य
Fri, Oct 6, 2023
हनुमान बाग के महंत जगदीश दास जी महाराज के अध्यक्षता में हो रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ
अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार श्री हनुमान बाग मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा हो रही है। व्यासपीठ से पंडित अशोकाचार्य जी गंगापुर सिटी वाले कथा कह रहें है। इस पुनीत महोत्सव का आयोजन जन सेवार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर के तत्वावधान में हो रहा है। कथा के तृतीय दिवस पर कथाव्यास पंडित अशोकाचार्य जी ने कहा कि धर्म को अलग करने के बजाए प्रत्येक कर्म को धर्म में करना सीखें। आज हमारी प्रार्थना भी मात्र क्रिया बनकर रह गई है जबकि प्रत्येक क्रिया ही प्रार्थना बन जाए ऐसा कार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा व्यवहार आचरण विचार सब इतना लयबद्ध और ज्ञान मय हो कि यह सब अनुष्ठान जैसा लगने लगे। व्यासजी ने कहा कि धर्म के लिए अलग से कर्म करने की आवश्यकता नहीं अपितु जो कर्म हम कर रहे हैं उसको ऐसे पवित्र भाव से करें कि वही धर्म बन जाए। उन्होंने कहा कि समस्त समस्याओं का समाधान करने के लिए मौन ही सबसे बड़ा अस्त्र है इस अस्त्र से संसार के समस्त विवादों का समाधान हो सकता है।जो मनुष्य बाहरी बातों पर ध्यान देता है उसके घर में कलेश होता है तात्कालिक आवेश में लिया गया निर्णय हमेशा पश्चाताप का कारण बनता है जो सरलता असत्य और अन्याय का विरोध न कर सके वह समाज और स्वयं दोनों के लिए घातक है। कथा को समझाते हुए पंडित जी ने कहा कि झूठ और अन्याय को सह लेना ही अगर सरलता होती तो भगवान श्री राम बाली के अन्याय और रावण के अत्याचार को सहते इन सब को दंडित करने के बाद भी भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम , सरल एवं संकोची कहा गया है। आज की कथा में भरत चरित्र, अजामिलापाख्यान व प्रहलाद चरित्र का प्रसंग पंडित जी ने सुनाया। इस महोत्सव की अध्यक्षता हनुमान बाग के महंत जगदीश दास जी महाराज कर रहें है। कथा से पूर्व व्यासपीठ का पूजन आयोजकों ने किया।ट्रस्टी एडवोकेट दिनेश शर्मा, एडवोकेट ओपी गुप्ता व एडवोकेट दिनेश गुप्ता ने सयुंक्त रुप आने वाले संत साधक अतिथियों का स्वागत कर रहें है। महोत्सव की देखरेख हनुमान बाग के पुजारी योगेंद्र दास, सुनील दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री कर रहे है।
: निष्काम भक्ति से परमात्मा की प्राप्ति जरूर होती है: पंडित अशोकाचार्य
Wed, Oct 4, 2023
प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग में बह रही श्रीमद् भागवत कथा की रसधार,महोत्सव का आयोजन जन सेवार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर कर रहा
राजस्थानी रस में सराबोर हनुमान बाग मंदिर, राजस्थान की पारंपरिक व्यंजनों का लुफ्त उठा रहें संत साधक
अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों शुमार श्री हनुमान बाग मंदिर में इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा की रसधार बह रही है। व्यासपीठ से कथा की अमृत वर्षा पंडित अशोकाचार्य जी गंगापुर सिटी वाले कर रहें है। साथ ही मंदिर में विगत तीन माह से अनवरत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहें है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत जगदीश दास महाराज कर रहे है। कथा के द्धितीय दिवस पर कथाव्यास पंडित अशोकाचार्य ने कहा कि सत्यं परमं धीमहि इस संसार में एक ईश्वर ही सत्य है जो दिख रहा है वह केवल वह प्रभु की माया है। भागवत की उत्पत्ति के बारे में बताया सुखदेव भगवान को श्री व्यास जी महाराज ने भागवत को प्रदान किया वही भागवत कथा आज हम सब को सुनने को मिल रही है। पंडित जी के बताया कि परमात्मा इस संसार में अपने भक्तों की रक्षा के लिए अनेक, अनेक अवतार लेकर आते भागवत में चौबीस अवतारो के माध्यम से बताया। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों के लिए सबकुछ करने के लिए तैयार रहते है। उदाहरण में पांडवो के लिए भगवान सारथी बने। महाभारत की कथा में के बारे में भी पंडित जी ने कहा कि कौरव और पांडवों के युद्ध में विजय सत्य की ही होती है। जिसके रक्षक प्रभु होते हे उसे इस संसार में कोई नहीं हरा सकता। उन्होंने ने पांडवों की कथा को बताया अपने कल्याण के लिए परमात्मा की भक्ति ही एक उपाय हे भक्ति को दो प्रकार की बताया निष्काम भक्ति और सकाम भक्ति। निष्काम भक्ति से परमात्मा की प्राप्ति जरूर होती है। आज की कथा में कथाव्यास पंडित अशोकाचार्य ने जी कपिलोपाख्यान, ध्रुव चरित्र, ऋषभदेव जी के ज्ञान की मार्मिक चर्चा की। यह महोत्सव जन सेवार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर के तत्वावधान में हो रहा है। ट्रस्टी एडवोकेट दिनेश शर्मा, एडवोकेट ओपी गुप्ता व एडवोकेट दिनेश गुप्ता ने सयुंक्त रुप आने वाले संत साधक अतिथियों का स्वागत कर रहें है। महोत्सव की देखरेख हनुमान बाग के पुजारी योगेंद्र दास, सुनील दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री कर रहे है।