Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज का लिया आशीर्वाद

बमबम यादव

Sat, Dec 23, 2023

वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास की अगुवाई में नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानजी का किया दर्शन पूजन

मैं किसी का विरोध करने के लिए अयोध्या नहीं आया, न ही किसी की दया पर जीता हूं: बृजभूषण शरण सिंह

जिनको कुश्ती लड़नी है वो कुश्ती लड़ें, जिनको राजनीति करनी है वो राजनीति करें: संजय सिंह

अयोध्या। भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह व पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष कैसरगंज के लोकप्रिय सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे रामनगरी अयोध्या। हनुमानगढ़ी के दरबार में माथा टेक संतों का लाये आशीर्वाद। इसके बाद अखाड़ा परिषद पूर्व अध्यक्ष श्री महंत ज्ञान दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन पूजन के उपरांत सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं किसी का विरोध करने के लिए अयोध्या नहीं आया हूं और ना किसी की दया पर जीता हूं। मैं मतदाताओं और पहलवानों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मत देकर के संजय सिंह को जिताया है। मैं हरियाणा के पहलवानो कभी आभार व्यक्त करता हूं जिनके कारण यह विजय प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं हनुमान जी महाराज हमारे साथ थे जिनको सभी पहलवान पूजन करते हैं। पूज्य ज्ञान दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त था अयोध्या के सभी संतो महंतों का आशीर्वाद प्राप्त था इसलिए आज बड़ी विजय प्राप्त हुई। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं और सभी का धन्यवाद करता हूं।भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने कहा कि जिनको कुश्ती लड़नी है वो कुश्ती लड़ें। जिनको राजनीति करनी है वो राजनीति करें। बच्चों के लिए कुश्ती के कैंप लगाए जाएंगे। उनका साल किसी भी तरह से खराब होने नहीं दिया जाएगा। ओलंपिक में जाने वाले पहलवानों की तैयारी करवाई जाएगी। सांसद बृजभूषण शरण सिंह जैसे ही नये अध्यक्ष संजय सिंह के साथ रामनगरी अयोध्या में प्रवेश करते है वैसे ही रामनगरी के संत उनकी अगुवाई पुष्पों से करके इस ऐतिहासिक जीत की बधाई देते दिखे। तो वही सांसद बृजभूषण शरण सिंह, संजय सिंह व सांसद पुत्र करन भूषण सिंह संतों का आशीर्वाद लिये। इस कार्यक्रम के संयोजक सांसद प्रतिनिधि सोनू सिंह, जेडी सिंह व अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी ने किया था। इस अवसर पर संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, गद्दीनशीन के शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, राजेश दास महाराज, महंत बलराम दास महाराज, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, मनीराम दास पहलवान, राजन दास, उपेन्द्र दास, शिवम श्रीवास्तव सहित सैकड़ो की बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें