: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने रामलला का किया दर्शन-पूजन
Fri, Feb 9, 2024
कहा- अब तो यहां आना-जाना लगा ही रहेगा
अयोध्या। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन शुक्रवार को राम की नगरी अयोध्या और भव्य राम मंन्दिर में जाकर रामलला का दर्शन पूजन किया। इस दौरान प्रशंसकों की उमड़ी भीड़ का अभिवादन स्वीकार करते हुए न सिर्फ जयश्रीराम का उद्धोष किया बल्कि बचपन में पिता हरिवंश राय बच्चन से सुनी अवधी कहावत का उल्लेख कर हर किसी का दिल भी जीत लिया।
वह यहां सिविल लाइन में एक ज्वेलरी शोरूम के उदघाटन के अवसर पर पहुंचे थे उन्होंने अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया। उनसे संवाद कर आत्मीयता के साथ मन की बात की। बच्चन ने कहा कि 22 जनवरी को हम रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर पर यहां आए थे, आज फिर आए हैं। ऐसा मेरा मानना है कि अब अयोध्या आना-जाना निरंतर लगा रहेगा। महानायक ने अपने उत्साहित प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम कई जगह जाते हैं तो वहां के लोग कहते हैं कि आप तो मुंबई में रहते हैं। यहां आना-जाना नहीं होगा, ऐसे में कैसे आपके साथ ताल्लुक बढ़ाया जाएगा। चूंकि हमारी पैदाइश इलाहाबाद में हुई और उसके बाद हम दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में रहे। अपने बाबू जी (हरिवंश राय बच्चन) का जिक्र करते हुए अमिताभ ने बताया कि वे बचपन में बताते थे कि आपका ताल्लुक उत्तर प्रदेश से है। साथ ही अवधी की एक कहावत हाथी घूमे गांव-गांव जेकर हाथी ओकर नाव सुनाया करते थे। ये सच है कि हम कोलकाता, दिल्ली और मुंबई में रहे लेकिन जहां कहीं भी रहे कहलाए गए ’छोरा गंगा किनारे वाला’।
फिल्म अमिताभ बच्चन ने अयोध्या प्रवास के दौरान करीब ढाई घंटे का वक्त मण्डलायुक्त गौरव दयाल के बंगले पर बिताया। यहां पहुंचने पर मण्डलायुक्त ने उनकी अगवानी की। इस दौरान वह कुछ समय बाहर लॉन में धूप में बैठे तो थोड़ा समय अपनी वैनिटी वैन में भी बिताया। काफी समय बंगले के भीतर ड्राइंग रूम में भी रहे। इस दौरान उन्हें दाल-रोटी और पूड़ी-सब्जी के साथ कुछ औैर पकवान परोसे गए लेकिन उनके विशेष आग्रह पर बनवाई गई साबुदाना की खिचड़ी ही उन्होंने बेहद चाव से खाई। इसी कड़ी में प्रख्यात संगीत अध्येता और अयोध्या राज परिवार के सदस्य यतींद्र मिश्र ने उन्हें गुलजार पर लिखी अपनी पुस्तक भेंट की। आईजी प्रवीण कुमार ने अपनी कविताओं का संकलन दिया। जाते समय अमिताभ कमिश्नर दयाल को मुंबई आने का न्योता भी दे गए, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
: अमिताभ बच्चन ने कल्याण ज्वेलर्स के 250वें शोरूम का किया उद्घाटन
Fri, Feb 9, 2024
कहा- यह कंपनी के अयोध्या में प्रवेश का प्रतीक है
अयोध्या। भारत के आभूषण ब्रांडों में से एक, कल्याण ज्वेलर्स ने अयोध्या में अपने पहले शोरूम के लॉन्च की घोषणा की, जिसका उद्घाटन कंपनी के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन ने किया। इस लॉन्च के साथ के साथ कंपनी ने वैश्विक स्तर पर अपना 250वां शोरूम खोलने की महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल की। उद्घाटन के अवसर पर कल्याण ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक, श्री टी एस कल्याणरमन, कार्यकारी निदेशक - राजेश कल्याणरमन और रमेश कल्याणरमन उपस्थित रहे। यह नया शोरूम, विश्व स्तरीय माहौल में उत्कृष्ट आभूषण डिजाइनों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ खरीदारी का शानदार अनुभव प्रदान करने की पेशकश करता है। मशहूर सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और अयोध्या शहर थम सा गया। उत्साहित भीड़ को संबोधित करते हुए ब्रांड एंबेसडर, श्री अमिताभ बच्चन ने कहा, “मैं कल्याण ज्वेलर्स के वैश्विक स्तर पर 250वें शोरूम के लॉन्च के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह का हिस्सा बनकर रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। तीन दशकों से अधिक की समृद्ध विरासत के साथ, कल्याण ज्वेलर्स ने अग्रणी पहलों के माध्यम से लगातार भारत के आभूषण उद्योग को पुनर्परिभाषित किया है। इस प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ एक दशक से अधिक समय तक जुड़े रहना मुझे गर्व से भर देता है। यह आभूषण ब्रांड विश्वास, पारदर्शिता और ग्राहक-केंद्रितता के मज़बूत स्तंभों पर आधारित है। मुझे विश्वास है कि यहां के ग्राहक इस प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड को गर्मजोशी से अपनाएंगे और पूरे दिल से इसका समर्थन करेंगे।’’
कल्याण ज्वेलर्स के कार्यकारी निदेशक, रमेश कल्याणरमन ने अपने 250वें शोरूम के लॉन्च के बारे में बात करते हुए कहा, “हम अपने 250वें शोरूम का उद्घाटन के मौके पर हम अपने ग्राहकों, भागीदारों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जो तीन दशक लंबी इस यात्रा के अभिन्न अंग रहे हैं, जो विश्वास और पारदर्शिता से भरी रही है। उनका अटूट समर्थन हमारी उल्लेखनीय तीन-दशक की यात्रा का अभिन्न अंग रहा है, जो विश्वास और पारदर्शिता के सिद्धांतों की विशेषता है। यह उपलब्धि, न केवल उत्तम आभूषण तैयार करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि देश भर में संरक्षकों के साथ स्थायी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए हमारे समर्पण पर भी ज़ोर देता है। कल्याण ज्वेलर्स में, हमने अपने ग्राहकों के लिए सेवा-समर्थित खरीदारी अनुभव सुनिश्चित करते हुए एक समग्र परितंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति की है। आने वाले दिनों में, हमारा ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण हमारे निरंतर विकास की कुंजी बना रहेगा, जो हमारे ब्रांड को परिभाषित करने वाले सार पर आधारित है।
श्री कल्याणरमन ने कहा, “अयोध्या की विशिष्टता को ध्यान में रखते हुए, हमने अपने मंदिर आभूषण संग्रह दृ नीमा के अंग के तौर पर क्यूरेटेड डिज़ाइन पेश किए हैं। यह उन्नत नीमा संग्रह, हमारी समृद्ध विरासत की बुनियाद पर समकालीन डिजाइनों के ज़रिये पेश किया गया, जो बेशकीमती पत्थरों से सुसज्जित है। यह संशोधित संग्रह, रामायण और भारतीय पौराणिक कथाओं की कालजयी कथाओं को समर्पित है। हमारा मानना है कि यह बेहतरीन संग्रह, हमारे मौजूदा ब्रांड पोर्टफोलियो में विशिष्टता जोड़ेगा, विशेष रूप से हमारे ग्राहकों को बेहद पसंद आएगा।
अपने 250वें शोरूम के लॉन्च के अवसर पर, कल्याण ज्वेलर्स एक अनोखी पेशकश कर रही है जिसके तहत न्यूनतम 1 लाख’ रुपये की खरीद में से आधे पर 0 प्रतिशत मेकिंग चार्ज लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड दर, जो बाज़ार में सबसे कम और सभी कंपनी शोरूमों में मानकीकृत है, वह भी लागू होगी। ये ऑफर केवल सीमित अवधि के लिए वैध हैं। इसके अलावा, कल्याण ज्वेलर्स ने घोषणा की है कि वह आगामी अक्षय तृतीया के अवसर पर आभूषण खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए प्री-बुकिंग ऑफर शुरू करेगी। यह अनूठी अक्षय तृतीया प्री-बुकिंग पेशकश आज से उपलब्ध है। ग्राहकों को कल्याण ज्वेलर्स का 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जो शुद्धता, गहनों के मुफ्त आजीवन रखरखाव, विस्तृत उत्पाद जानकारी और पारदर्शी विनिमय और बाय-बैक नीतियों की गारंटी देगा। यह प्रमाणन, अपने वफादार ग्राहकों को बेहतरीन पेशकश करने के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
: श्रीलंका के सांसद लक्ष्मण नमल राजपक्षे ने रामलला का किया दर्शन
Fri, Feb 9, 2024
अयोध्या। श्रीलंका के सांसद लक्ष्मण नमल राजपक्षे शुक्रवार को अपनी पत्नी के सार्थ अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इस बीच उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 500 वर्ष बाद भगवान राम लला के भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई है। उन्होंने कहा पहले भगवान राम टेंट में विराजमान थे, अब दिव्य और भव्य मंदिर में भगवान विराजमान हैं।उन्होंने कहा मुझे लगता है विश्व के सबसे बेहतरीन मंदिरों में राम मंदिर का पहला स्थान है। उन्होंने कहा भगवान राम से मिलने खुद लक्ष्मण आए हैं। बता दें कि सांसद लक्ष्मण नमल राजपक्षे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति व पूर्व प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के पुत्र हैं।