Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सनातन संस्कृति की आत्मसात करें युवा : पंडित गौरांगी

बमबम यादव

Mon, Dec 11, 2023

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रतिष्ठित पीठ कोसलेश सदन में जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर जी की शिष्या आज के युवाओं के लिए प्रेरणा देना की अलख जगाये है।पंडित गौरांगी गौरी अपने गुरु विद्याभास्कर जी के आशीर्वाद से युवाओं से जन्मदिन पर सनातन संस्कृति की ओर चलने की अपील कर रही है। पंडित गौरांगी गौरी ने अपना जन्मदिन बड़े ही सादगी के साथ संतों की सेवा करके मनाया। गौरी संतों का आशीर्वाद लेते हुए कहती हैं कि प्रभु श्री राम लाल का भव्य मंदिर बन रहा है। इससे पूरे देश के युवाओं में खुशी की लहर है। और सभी लोग प्रभु श्री राम को अपने भव्य मंदिर में विराजमान होते देखना चाहते हैं। 22 जनवरी को प्रभु अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे और सभी लोग दर्शन पूजन करेंगे। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हमारे देश के युवाओं को सनातन संस्कृति और सभ्यता से अनेकों माध्यमों से दूर किया जा रहा है। जिसको मंदिर निर्माण के साथ पुनस्थापित करने की आवश्यकता है। इसी क्रम में आज हमने अपने भक्तों के साथ अयोध्या में अपने जन्मदिन पर सेवा प्रकल्प प्रारंभ किया है जिसमें संतों की सेवा गरीबों की सेवा की गई है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें अपनी पुरानी संस्कृति और सभ्यता को धारण करने की आवश्यकता है। हम सभी को अपने जन्मदिन पर बिना किसी भेदभाव के गरीबों की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक देवांश पांडे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें