Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: विराट कोहली पर साक्षात हनुमान की कृपा थी: महंत संजय दास

बमबम यादव

Wed, Jun 4, 2025
विराट कोहली पर साक्षात हनुमान की कृपा थी: महंत संजय दास कहा, जब आस्था सच्ची हो और इरादे मजबूत, तब प्रभु श्रीहनुमान की कृपा अवश्य मिलती है आरसीबी 18 साल बाद आईपीएल का फाइनल जीत रचा इतिहास, हनुमानगढ़ी में संकट मोचन सेना ने बाटी मिठाईयां आईपीएल का फाइनल चौथे बड़े मंगलवार था, जाे बहुत शुभ व बजरंगबली का दिन रहा, विराट कोहली ने हनुमान जी से जाे मुरादें मांगी वो पूरी हुई: हेमंत दास अयाेध्या। आईपीएल 2025 में मंगलवार को पंजाब और आरसीबी के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की। लेकिन इस जीत को केवल रणनीति व प्रदर्शन का नतीजा नहीं माना जा रहा। बल्कि इसे हनुमानगढ़ी के धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी एवं संकटमोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के आशीर्वाद, सटीक भविष्यवाणी का चमत्कार माना जा रहा है। बता दें कि विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हाल ही में अयोध्या आए थे, जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का दर्शन किया। हनुमान से आईपीएल 2025 जीतने का आशीर्वाद भी मांगा था। दर्शन के बाद संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि विराट कोहली के साथ हनुमान जी का आशीर्वाद है, और वह निश्चित ही टीम को जीत दिलाएंगे। मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने खेल के अंतिम क्षणों में जोरदार वापसी करते हुए मैच को अपने पक्ष में कर लिया। मैच का रुख जिस तरह से बदला, उसने न केवल दर्शकों को चौंकाया, बल्कि महंत संजय दास महाराज की भविष्यवाणी को भी सत्य साबित कर दिया। महंत संजय दास ने कहा, जब आस्था सच्ची हो और इरादे मजबूत, तब प्रभु श्रीहनुमान की कृपा अवश्य मिलती है। विराट कोहली ने भक्ति से जोड़ा है और हनुमान जी ने उन्हें विजय का वरदान दिया है। विराट कोहली पर साक्षात हनुमान की कृपा थी। बजरंगबली ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया था। जाे पूरा हुआ और आरसीबी 18 साल बाद आईपीएल का फाइनल जीती। काेहली के ऊपर बजरंगबली की कृपा सदैव बनी रहे। वह इसी तरीके से आगे बढे़। खूब नाम कमाएं।श्री दास ने कहा विराट कोहली ने उनसे कहा कि आईपीएल का फाइनल जीतने के बाद वह फिर हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का दर्शन करने आयेंगे। हनुमान जी के आशीर्वाद से वह फाइनल जीत गए हैं। ऐसे में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग कभी भी हनुमानगढ़ी दर्शन करने आ सकते हैं। वह दर्शन करने अवश्य आयेंगे। हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी बाबा हेमंत दास ने कहा कि जिस दिन आईपीएल का फाइनल रहा। उस दिन चाैथा बड़ा मंगलवार था। जाे बहुत शुभ व बजरंगबली का दिन रहा। ऐसे में विराट कोहली ने हनुमान जी से जाे मुरादें मांगी थी। वह मुरादें 18 साल बाद आईपीएल का फाइनल जीतने के साथ पूरी हुई। इसी तरह विराट काेहली खूब आगे बढ़ते रहें। इस दाैरान महंत संजय दास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें