Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रामलला का किया दर्शन-पूजन

बमबम यादव

Fri, May 10, 2024

हनुमानगढ़ी में टेका माथा, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने कराया पूजन, पावन सलिला सरयू की उतारी आरती

अयोध्या। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्हें लेकर वायुसेना का विमान महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर उतरा जहाँ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, सहित मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी रेंज प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार ने  उनका स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरे और यहां से सीधे अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गए। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में माथा टेका। हनुमानगढ़ी में वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने कराया पूजन। इसके बाद स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति ने रामलला के दरबार में शीश नवाया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने श्रीरामजन्मभूमि परिसर में रामलला सरकार का दर्शन पूजन किया,उपराष्ट्रपति ने साष्टांग मुद्रा में रामलला को प्रणाम किया और पूरे परिवार ने रामलला की आरती उतारी।  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने सभी सदस्यों का रामनामी ओढ़ा कर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति रामलला का भोग प्रसाद पाकर गदगद दिखे। इसके बाद उन्होंने कुबेर टीला पर स्थित शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के भक्त जटायू के प्रति भी आभार और श्रद्धा निवेदित किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति के परिवार ने सरयू तट पर पावन सलिला सरयू मां की आरती उतारी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें