Saturday 9th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ वेद पाठशाला में वशिष्ठ सभागार का हुआ लोकार्पण

बमबम यादव

Mon, Jun 2, 2025
श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ वेद पाठशाला में वशिष्ठ सभागार का हुआ लोकार्पण गुरुकुल से निकले छात्र एक दिन अपनी पहचान बनाएंगे : महंत गिरीश पति त्रिपाठी वशिष्ठ भवन के बन जाने से गुरुकुल के बटुकों को वंदना सहित अन्य कार्यक्रमों को करने में आसानी होगी: आचार्य मनोज दीक्षित अयोध्या। गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ वेद पाठशाला अयोध्या में 2200 स्क्वायर मीटर में बने बशिष्ठ भवन का उद्घाटन अयोध्या के महापौर तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी एवं महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति श्री गुरु वशिष्ठ सेवा न्यास के अध्यक्ष आचार्य मनोज दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के संभ्रांत नागरिक,गुरुकुल प्रबंध समिति के पदाधिकारी , अभिभावक उपस्थित थे कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय गुरुकुल के निदेशक डॉ दिलीप सिंह ने वा स्वागत सह प्रबंधक आदर्श सिंह ऋषभ, भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत मंत्री धर्मेन्द्र पाठक,गुरुकुल के कोषाध्यक्ष प्रो आर के सिंह ने किया,अपने उद्बोधन में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने गुरुकुल के उत्तरोत्तर प्रगति शैक्षिक वातावरण,की सराहना करते हुए कहा निश्चित ही गुरुकुल से निकले छात्र एक दिन अपनी पहचान बनाएंगे कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर राजस्थान के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा परिसर में वशिष्ठ भवन के बन जाने से गुरुकुल के बटुकों को वंदना सहित अन्य कार्यक्रमों को करने में आसानी होगी। गुरुकुल के निदेशक डॉ दिलीप सिंह ने बताया कि 2200 वर्ग फुट में बने भव्य भवन में 900 वर्ग मीटर का वातानुकूलित वशिष्ठ सभागार बनाया गया है। कार्यक्रम का संचालन गुरुकुल के वरिष्ठ आचार्य दुःख हरण नाथ मिश्र ने वा आभार ज्ञापन आचार्य नीरज ओझा ने किया,उपस्थित अन्य आचार्यों में यजुर्वेद के आचार्य अक्षय वी देवघर,आचार्य आशुतोष तिवारी,साम वेद के आचार्य आर्कंजन चटर्जी,ऋग्वेद के आचार्य अमितोष द्विवेदी,सामान्य विषय में गणित और आंग्ल भाषा के अंकुर मिश्रा, प्रमोद तिवारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें