Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: ट्रस्ट अध्यक्ष ने देखी राम मन्दिर निर्माण प्रगति

बमबम यादव

Wed, Mar 22, 2023

जो स्वप्न पूर्वजों ने देखा था वह साकार रूप ले रहा : नृत्यगोपाल दास

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास  ने विक्रम संवत और वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर बुधवार को राम जन्मभूमि पर चल रहे कार्यों की प्रगति देखी। महंत ने कहा की श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण अपनी गति में है। जो स्वप्न हमारे पूर्वजों ने देखा था वह साकार रूप ले रहा है। 2023 में गर्भगृह बन जाएगा और भगवान श्रीराम लला अपने आसन पर विराजमान होंगे। यह सौभाग्य होगा कि लाखों भक्त एक साथ श्रीराम जन्म भूमि का दर्शन प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा जिस कार्य पर स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही मुख्यमंत्री की लगातार नजर हो उसमें किसी प्रकार का विलंब नही होगा। उन्होंने कहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और निर्माण समिति की  लगातार बैठक होने से मंदिर निर्माण में गति लगातार जारी है। छोटे छोटे बिंदुओं पर मंथन होता है। ज्ञातव्य हो नृत्य गोपाल दास 6 माह पूर्व मंदिर निर्माण को देखने गये थे। अस्थायी मंदिर में पूजन और दोपहर आरती में भी शामिल हुये। इस दौरान श्रीराम जन्म तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ट्रस्टी अनिल मिश्र, गोपाल जी, शरद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें