Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या के विकास के लिए नहीं होगी पैसे की कमी : योगी आदित्यनाथ

बमबम यादव

Sun, Nov 27, 2022

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 1057 करोड़ की 46 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

विकास कार्यक्रमों को समयबद्वता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने के  दिये निर्देश

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को दुनिया की सर्वोत्तम नगरी बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार काम रही है, अयोध्या आध्यात्मिक नगरी बनने के साथ ही भौतिक संसाधनों की भी उपलब्धता हो इसी को लेकर केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की अयोध्या में 30 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही है। अयोध्या में विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय इण्टर कालेज के मैदान में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।   सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 37 परियोजनाओं का लोकार्पण व 9 परियोजनायें जिसकी कुल लागत लगभग 1057 करोड़ की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास राजकीय इंटर कालेज में किया गया। जिसमें लोक निर्माण विभाग, दुग्ध विकास, परिवहन, संस्कृति, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, ग्रा0अ0वि0, गृह, धर्मार्थ कार्य, ग्रामीण अभियंत्रण, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन आदि विभाग की परियोजनायें शामिल है। उक्त परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-4 की 13 व प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इसी तरह आवास एवं शहरी नियोजन की 5, पर्यटन की 4 परियोजनायें, परिवहन की 1, संस्कृति की 1, दुग्ध विकास की 1, ग्रामीण अभियंत्रण की 1 परियोजनायें शामिल है।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज साथ अयोध्या को 1057 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ ही अयोध्या के प्रबुद्वजनों के साथ इस संवाद का कार्यक्रम हो रहा है। प्रभु श्रीराम की पावन धरा को नमन करते हुये मैं पूरे अयोध्यावासियों को इन सभी परियोजनाओं की हृदय से बधाई देते हुये प्रबुद्वजनों का हृदय से स्वागत एवं वन्दन करता हूं। अयोध्या हमारी 7 पावन पुरियों में प्रथम पावन पुरी है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि है और 500 वर्षो का इंतजार समाप्त करके देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में आज अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण का कार्य हो रहा है और इसलिए दुनिया की सबसे सुन्दरतम नगरी के रूप में बनाने के उद्देश्य से आज प्रातःकाल से मैं, मेरे सहयोगी मंत्री, जनप्रतिनिधि और 12 प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण सुबह से ही इन सब कार्यो को लेकर अयोध्या में बैठक करके एवं विभिन्न योजनाओं का मौका मुआयना कर रहे है तथा स्थल पर जाकर प्रगति देख रहे है और उन कार्यो को समयबद्व ढंग से आगे बढ़ा के कैसे अयोध्या को दुनिया की सबसे सुन्दरतम नगरी के रूप में स्थापित किया जाय इस पर कार्य कर रहे है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया की एक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।  इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री  जितिन प्रसाद, परिवहन मंत्री  दयाशंकर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, विधायक  वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, डा. अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, मेयर  ऋषिकेश उपाध्याय, एमएलसी हरिओम पांडेय, एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा शासन के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत वर्मा, नगर आयुक्त  विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें