Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: दरवाजे पर आई बारात बिना दुल्हन हुई वापस

बमबम यादव

Thu, Feb 23, 2023

रात में खाना खाने के बाद दूल्हे ने शादी से किया इनकार, हुआ हंगामा

बीकापुर-अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में शादी करने आई बारात रात में खाने के बाद दूल्हे द्वारा शादी से इंकार करने पर वापस हो गई,जबकि बारात से चुपके से भाग रहे दूल्हे व परिजनों को गांव व लड़की के घर वालों द्वारा दौड़ा कर पकड़ लिया गया। जिसपर वर पक्ष ने जमकर हंगामा काटा गया। दूल्हे के सगे संबंधियों ने औरतों से बदसुलूकी भी की। भोजन का स्टाल गिरा दिया। इस दौरान बारात में आए लोग लौट गए। चोरी चुपके भाग रहे दूल्हे व उनके सगे संबंधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।  सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। काफी देर तक मान-मनौव्वल का दौर चला। सुबह होने पर लड़की के पिता ने बीकापुर कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी। दोपहर तक दूल्हे, उसके पिता, भाई व चाचा समेत 9 को पुलिस ने नामजद करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया। लड़की के पिता ने दी तहरीर में बताया है कि मेरी बेटी का विवाह आनंद पुत्र जितेन्द्र कनौजिया पता जमोली पोस्ट कूड़ेभार जिला सुल्तानपुर के साथ तय हुआ था। बुधवार को दूल्हे के पिता जितेंद्र व भाई परमानन्द, देवानन्द व चाचा पवन, उनकी पत्नी, बिचौलिया माता प्रसाद उसकी पत्नी आरती व वीरेंद्र मास्टर व उनके अन्य साथी दरवाजे पर बारात लेकर पहुंचे थे। लड़की के पिता ने बताया कि मैंने वर पक्ष को पहले ही बता दिया था कि मेरी बेटी के सिर में बाल कम हैं। इसी बात को मुद्दा बनाकर वर पक्ष ने दरवाजे पर ही अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। जब हमने दहेज में इन्हें इनके मन मुताबिक कैश देने से मना किया तो इन्होंने मेरे घर के अंदर आकर मेरी बेटी व अन्य औरतों के साथ हाथापाई व गाली-गलौज की। खाने के सारे स्टाल तोड़ दिए। खाना फेंक किया।मेरे किसी मेहमान व घर वालों ने खाने को हाथ भी नहीं लगाया था। शादी टूटने की वजह से मेरी पुत्री सदमे में चली गई है। मेरी दोनों छोटी और बड़ी बेटी की हालत बहुत खराब है। पुलिस ने दूल्हे आनंद, जितेंद्र, परमानन्द, देवानन्द, पवन, उनकी पत्नी, माता प्रसाद, आरती, वीरेंद्र मास्टर व एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें