Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: आराध्य को फूल-बंगला से सज्जित करने की परंपरा सदियों से प्रवहमान

बमबम यादव

Sun, Jun 1, 2025
आराध्य को फूल-बंगला से सज्जित करने की परंपरा सदियों से प्रवहमान फूलों से महका दशरथ राज महल बड़ा स्थान मंदिर व श्री राम सुंदर धाम सुंदर शीश महल तपती गर्मी में भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए होता है फूलबंग्ला झांकी: विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य जी महाराज के संयोजन मे सजा फूल बंगला झांकी कैसरगंज के लोकप्रिय नेता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत तमाम नेता व अधिकारियों ने फूल बंगले की झांकी का आनंद लिया, विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य व कृपालु रामभूषणदेवाचार्य का आशीर्वाद लिया श्रीराम सुंदर तुलसी मानस सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में फूल झांकी सजाई गई। श्री राम सुंदर धाम सुंदर शीश महल में भी सजा भव्य फूल बंगला झांकी अयाेध्या।फूल-बंगला से सजकर सुरम्यता के वाहक बने मंदिर। भगवान राम की नगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में दशरथ राज महल बड़ा स्थान में शुभव्य फूल-बंगला झांकी सजायी गई। झांकी की अध्यक्षता विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य व संयोजन मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य जी महाराज ने किया। भक्त भगवान के प्रति श्रेष्ठतम समर्पित करने की तैयारी रखता है। मौका कोई भी हो भक्त का यह चरित्र परिभाषित होता है। भीषण गर्मी के भी अवसर पर भक्त का यह स्वभाव-समर्पण फलक पर होता है। गर्मी से आराच्य को बचाने के लिए यदि एगर कंडीशनर लगाए जाने का चलन बढ़ता जा रहा है, तो आराध्य को फूल-बंगला से सज्जित करने की परंपरा भी सदियों से प्रवहमान है। इसके पीछे भाव यह होता है कि आराध्य को चहुंओर से शीतल, सुकोमल और शोभायमान पुष्पों से आच्छादित कर उनके सम्मान और उनकी सुविधा के प्रति कोई कसर न छोड़ी जाय। फूल बंगला से सज्जित किए जाने के प्रयास में भांति-भांति के क्विंटलों फूल की जरूरत होती है और यह जरूरत बनारस, कन्नौज, कानपुर से लेकर कोलकाता तक के, फूलों से पूरी होती है। इसे सज्जित करने के लिए परंपरागत रूप से प्रशिक्षित मालियों का एक खेमा है, जिनकी गर्मी के दिनों में बेहद मांग हो जाती है। झांकी का आनंद कैसरगंज के लोकप्रिय नेता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पवन पाण्डेय समेत तमाम नेता व अधिकारियों ने लिया। इस मौके पर महंत माधव दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत बलराम दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, महंत मनीष दास, महंत जयरामदास, नीलेश सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी, प्रियेश दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें