Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: पहलगाम की घटना बहुत ही दुखद है,आतंकवादियों पर त्वरित कार्रवाई हो: राजेंद्र प्रसाद पांडेय

बमबम यादव

Sun, Apr 27, 2025
पहलगाम की घटना बहुत ही दुखद है,आतंकवादियों पर त्वरित कार्रवाई हो: राजेंद्र प्रसाद पांडेय श्री सीतारामीय मंदिरम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कड़ा रोष प्रकट किया अयोध्या। अयोध्या धाम के नजरबाग मोहल्ले में स्थित श्री सीतारामीय मंदिरम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कड़ा रोष प्रकट किया है। उन्होंने भारत सरकार से हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। कहा इन्हें जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। तभी पर्यटकों की आत्मा को शांति मिलेगी। सबसे पहले श्री पांडेय ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सभी पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा। साथ ही भगवान से सभी मारे गए पर्यटकों की आत्म शांति के लिए कामना की। राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि पहलगाम की घटना बहुत ही दुखद है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। आतंकवादियों द्वारा निर्दोष 27 पर्यटकों को मार डाला गया। इससे हम सब बहुत आक्रोशित हैं। इस घटना से पूरा देश दुखी है। लोगों में बहुत ही आक्रोश है। अभी नही तो कभी नही। केंद्र सरकार को आतंकवादियों पर त्वरित कार्रवाई करना चाहिए। ताकि ऐसी नापाक कोशिश वह दोबारा न कर सकें। हमारी भारतीय सेना को खुली छूट दी जाए। ताकि वह इसका बदला ले सकें। भारतीय सेना त्वरित कार्रवाई करने में सक्षम है। वह ईंट का जवाब पत्थर से देगी। हमें केंद्र की मोदी सरकार पर भी पूरा भरोसा है कि जल्द ही वह इस पर कोई ठोस कदम उठायेगी। सरकार पहलगाम मामले पर अपनी नजरें गड़ाए हुए है। वह इस हमले का जवाब जरूर देगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें