Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमान बाग पैलेस का निर्माण कार्य शुरु,दो साल में बनकर तैयार होगा पैलेस

बमबम यादव

Wed, Jul 23, 2025
हनुमान बाग पैलेस का निर्माण कार्य शुरु,दो साल में बनकर तैयार होगा पैलेस आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भवन, रामभक्तों की सेवा में रहेगा समर्पित: महंत जगदीश दास अयोध्या। भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से ही रामनगरी में रामभक्तों की आस्था का जन सैलाब लगातार बढ़ता जा रही है। नगरी में भक्तों की भारी भीड़ लगातार बढ़ रही है। पूरी अयोध्या में रामभक्तों के रहने खाने को लेकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र व प्रशासन व्यवस्था कर रहा है तो नगरी के मठ मंदिर भी रामभक्तों के लिए लगातार व्यवस्था में जुटें है। रामनगरी की प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग सेवा संस्थान में श्री हनुमानजी के आशीर्वाद से रामभक्तों की सेवा लगातार विगत 2 साल से भोजन के रुप में हो रहा है। इस भंडारे में रामभक्तों को विभिन्न प्रकार के प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है। वैसे तो हनुमान बाग में 60 रुम पहले से सेवा में लगे रहते है। लेकिन रामभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए अब हनुमान बाग में रामभक्तों के लिए 60 रुम अतिरिक्त विशेष आधुनिक सुविधाओं से लैस बनने जा रहा है। जिसका निर्माण शुरु हो गया है। यह कार्य दो वर्ष में पूरा होगा। जो हनुमान बाग के भक्तों द्धारा बनवाया जा रहा है।हनुमान बाग के व्यवस्थापक सुनील दास ने कहा कि करीब 60 आधुनिक कमरों का निर्माण किया जायेगा। ये हनुमान बाग पैलेस रामभक्तों के लिए सदैव समर्पित रहेगा। इस मौके पर पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें