Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: समिति के लोग झूठ भी बोलते हैं और संतों को मारपीट की धमकी भी देते हैं: देव मुरारी

बमबम यादव

Sun, Feb 18, 2024

कहा, 2121 कुंडी यज्ञ का होर्डिंग और प्रचार समिति कर रही थी लेकिन मौके पर 1250 कुंडी ही है

अयोध्या। प्रभु श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी छावनी के बगिया में याज्ञिक सम्राट कनक बिहारी दास रघुवंशी महाराज के संकल्प को पूरा करने के लिए चल रहे 2121 कुंडली यज्ञ में एक नया मोड़ आया। यज्ञ के सहसंयोजक देव मुरारी बापू ने प्रेस से मुखातिब हुए और बताया कि 26 जनवरी से हम यज्ञ को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं चाहे वह कलश यात्रा हो यज्ञ की परमिशन हो किसी भी विधायक सांसद या विधायक को इनवाइट करने का काम हो या किसी अधिकारी से मिलने का कार्य यह सब मैं संभाला पर अब समिति में मतभेद पैदा हो गए हैं। समिति के लोग झूठ भी बोलते हैं और संतों को मारपीट की धमकी भी देते हैं कथा पर हमारा जो मंच का समय था आज मैंने 12 से 1 बजे तक प्रवचन किया और उसमें एलाउंस कर दिया है कि अब आगे में यज्ञ में नहीं रहूंगा आप लोग अपना यज्ञ संभालो यज्ञ में कई त्रुटियां थीं जिनको मैं दावा करके भी रखा जैसे 2121 कुंडी यज्ञ का होर्डिंग और प्रचार समिति कर रही थी लेकिन मौके पर 1250 कुंडी ही है इस तरह के कई झूठ उनके सामने आए हैं फिर भी मैं सामंजस बनाकर रखा लेकिन अब प्रवचन मंच पर राजनीति एवं खड़यंत्र वाले कार्य हो रहे हैं जिससे कभी भी कोई अनहोनी घटना घट सकती है कोई हमें जिम्मेदार न ठहराऐ इसलिए मैं यज्ञ स्थल को आज 2 बजे छोड़ दिया है इसकी जिम्मेदार खुद यज्ञ समिति। यज्ञ के प्रमुख वक्ता के रूप में रामस्वरूपाचार्य हैं मुझ पर दबाव डाला जाता था कि आप उनको जगतगुरु कहकर संबोधन करो पर तीनों अनी अखाड़ा, दिगंबर निर्मोही, निर्वाणी से बात करने के बाद पता चला कि यह अखाड़े से प्रमाणित नहीं है स्वयंभू जगतगुरु है तो ऐसे जगत गुरु को मैं कैसे सम्मान करूं यह भी एक विवाद की स्थिति सामने आई जिसको कई दिन से मैं रोक रहा था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें