Saturday 9th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: करतलिया बाबा भजनाश्रम में विराजमान प्राचीन भूनेश्वर महादेव का हुआ अभिषेक-पूजन

बमबम यादव

Fri, Jul 25, 2025
करतलिया बाबा भजनाश्रम में विराजमान प्राचीन भूनेश्वर महादेव का हुआ अभिषेक-पूजन सावन की पवित्र शिवरात्रि पर करतलिया पीठाधीश्वर ने पंचामृत, फलों का जूस, सुगंधित सर्व औषधियों आदि से भूनेश्वर महादेव का किया भव्य अभिषेक भोलेबाबा अपने भक्तों पर कृपा करते हैं,सच्चे मन से उनकी आराधना करनी चाहिए: महंत बालयोगी रामदास अयोध्या। मां सरयू के पावन तट पर सुशोभित प्रसिद्ध पीठ करतलिया बाबा भजनाश्रम में विराजमान प्राचीन भूनेश्वर महादेव का अभिषेक-पूजन किया गया। मौका पवित्र श्रावण मास के पावन शुभ अवसर का है। जहां मठ में नित्य अभिषेक पूजन, झांकी, आरती का कार्यक्रम चल रहा है। जिसका सिलसिला ब्रह्म मुहूर्त से शुरु होकर देरशाम तक चलता है। प्राचीन भूनेश्वर महादेव का दर्शन करने के लिए मंदिर में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। शिवभक्त प्रतिदिन भोलेबाबा का अभिषेक, जलाभिषेक कर रहे हैं। आश्रम में भूनेश्वर महादेव के अभिषेक-पूजन का सिलसिला पूरे सावन मास भर चलेगा। भगवान के अभिषेक पूजन से पूरा मंदिर प्रांगण आहलादित और आप्लावित है। जिसमें शिवभक्त भक्तिभाव की डुबकी लगा रहे हैं। आश्रम हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। चहुंओर आस्था व श्रद्धा का उल्लास छाया हुआ है। करतलिया बाबा भजनाश्रम के पीठाधीश्वर महंत रामदास बालयोगी महाराज ने पंचामृत, फलों का जूस, सुगंधित सर्व औषधियों आदि से भूनेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन किया। भूनेश्वर महादेव के अभिषेक पूजन का कार्यक्रम आचार्य सुशील पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार संग संपन्न कराया। इस दरम्यान रामप्रसाद पांडेय नवाबगंज महंगूपुर गोंडा समेत कई अन्य शिवभक्त मौजूद रहे। जिन्होंने भूनेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन कर अपना जीवन धन्य बनाया और पुण्य के भागीदार बने। करतलिया बाबा भजनाश्रम पीठाधीश्वर महंत रामदास बालयोगी महाराज ने कहा कि भोलेबाबा अपने भक्तों पर कृपा करते हैं। सच्चे मन से उनकी आराधना करनी चाहिए। वह भक्त पर आने वाली विपत्ति को दूर करते हैं। इस समय पवित्र सावन मास का महीना चल रहा है। जो हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और विशेष माना गया है। सावन मास में भोलेनाथ का अभिषेक, जलाभिषेक, पूजन-अर्चन, आरती अवश्य करें। इससे हमारे जीवन में सुख-समृद्धि एवं शांति आयेगी। हमारा जीवन कल्याणमय होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें