Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सुरसर मंदिर में ठाकुर का जन्मोत्सव व रंगोत्सव भव्य और ऐतिहासिक होगा: प्रियनाथ

बमबम यादव

Thu, Feb 2, 2023

अंतरराष्ट्रीय धार्मिक संगठन अखिल भारत जयगुरू संप्रदाय एवं ओमकारनाथ मिशन की तत्वावधान में रामनगरी के सुरसर मंदिर में रंगोत्सव की तैयार शुरु

अयोध्या। राजाधिराज अनंत श्रीश्री ठाकुर  सीतारामदास ओंकारनाथ देव जी के उत्तराधिकारी एवं वर्तमान में सम्प्रदाय के सर्वाधीष और प्रमुख आचार्य श्रीश्री किंकर विठ्ठल रामानुज जी महाराज के सानिध्य में ठाकुर का जन्मोत्सव व रंगोत्सव  भव्य और ऐतिहासिक मनाने की तैयारी की जा रही है। रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध पीठ सुरसर मंदिर में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक संगठन अखिल भारत जयगुरू संप्रदाय एवं ओमकारनाथ मिशन की तत्वावधान में बसंत पंचमी से ही रंगोत्सव की तैयारी मंदिर में शुरु हो जाती है। पूरे सुरसर मंदिर को विशेष तरीक़े से सजाया गया है। मंदिर में रंगोत्सव की ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस विशेष अवसर पर एक अखिल भारतीय पारंपरिक धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे देश के विभिन्न क्षेत्र, प्रदेश के संत, महात्मा, लेखक और बुद्धिजीवी वर्ग ठाकुर जी के पावन जन्मदिवस पर उपस्थित होंगे। देश और विदेश के पारंपरिक धर्म के सबसे अच्छे और सबसे सम्मानित सन्तो द्वारा महाराज जी का सम्मान और अभिवादन किया जाएगा और साथ ही सभी संत श्रीश्री ठाकुर के प्रति अपनी आदरांजलि प्रस्तुत करेंगे। उसी के अंतर्गत भविष्य के पारंपरिक धर्म के मार्ग की एक रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस विशेष कार्यक्रम के अलावा अन्य कई  कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम की तैयारी अखिल भारतीय जयगुरु सम्प्रदाय ट्रस्ट से जुड़े महासचिव प्रियनाथ चट्टोपाध्याय व इंद्राणी चट्टोपाध्याय कर रहें है। इस उत्सव में रामनगरी समेत पूरे भारत से विशिष्ट संत धर्माचार्यों का अभिनन्दन होगा साथ ही कथा प्रवचन व विशाल भंडारा होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें