Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: लोकसभा अध्यक्ष व राजस्थान के सीएम ने मंत्रिमण्डल के साथ किया रामलला का दर्शन,पूजन

बमबम यादव

Tue, Mar 12, 2024

सेवा भाव के लिए अखिल भारतीय माहेश्वरी धर्मशाला की रखी गई नींव

अभा. माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने अतिथियों का किया स्वागत

अयोध्या । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने मंत्रिमंडल-विधायकों संग सोमवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने भव्य मंदिर में विराजमान श्रीरामलला का दर्शन किया। फिर वहां से अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर द्वारा आयोजित सरस्वती देवी शिवकिशन दम्मानी भवन के भूमि पूजन-शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। लोकसभा अध्यक्ष एवं राजस्थान सीएम ने दशरथ कुंड पर सौ करोड़ से बनने वाली माहेश्वरी समाज के धर्मशाला की नींव रखी। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यहां का कण-कण आज जिस तरह से सुहावना है, इसके लिए मैं पीएम मोदी का अभिवादन करता हूं। 500 साल से रामलला टेंट में विराजमान थे। 22 जनवरी को भव्य मंदिर में विराजमान हुए। आने वाले समय में आप देखोगे देश-दुनिया से आने वालों की कतार लगेगी। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज लोगों के उत्थान का काम करता है। ये धर्मशाला श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बहुत उपयोगी होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला है। भगवान राम का जीवन, उनके आदर्श आज हमें लोकतंत्र में उन आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। सीएम के साथ स्पीकर वासुदेव ददलानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोपी जोशी, 57 विधायक, 8 सांसद, निर्दलीय विधायकों में चंद्रभान सिंह आक्या, प्रियंका चौधरी आदि अयोध्या पहुंचे थे। भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत व कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि, राजा विमलेंद्र मोहन मिश्र, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, राधाकिशन दम्मानी, आनंद राठी, वंशीलाल राठी, संदीप काबरा, पानी बंशीलाल राठी, अभा. माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश सोनी, महामंत्री रमेशचंद्र छापरवाल, कोषाध्यक्ष मनोहरलाल पुंगालिया, उपाध्यक्ष प्रहलाद शाह, अनिल कुमार बांगड़, जयकिशन बल्दुवा, शंकरलाल बाहेती, विजयशंकर मूंदड़ा, मंत्री सोहनलाल मूंदड़ा, मुरलीधर झंवर, श्रीभगवान बंग, संजय कुमार जैथालिया, किशन गोपाल बंग, प्रचार मंत्री भागीरथ भूतड़ा, मधुसूदन मालू, रामावतार जाजू, कमलकिशोर चांडक, सत्यनारायण काबरा, अवधकिशोर बहेती, केशरीचंद तापड्‌या आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें