Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सपा मेयर प्रत्याशी दीपू ने रक्तदान कर बचाई बच्ची की जान

बमबम यादव

Fri, Apr 14, 2023

पीलिया से पीड़ित बच्ची को नहीं मिल पा रहा था ए पॉजिटिव ब्लड

अयोध्या। समाजवादी पार्टी सें मेयर प्रत्याशी आशीष पांडे,दीपू मे दरियादिली की मिशाल  पेश की। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर एक बच्ची की जान बचाई। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध नही था, बच्ची के पिता ने आशीष पांडे को  फोन किया औऱ रो-रो कर अपनी बच्ची की पीड़ा सुनाई उसी वक्त कार्यक्रम को छोड़कर आशीष पांडे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। दरअसल पीलिया से पीड़ित बच्ची आकांक्षा जयसवाल है। वही पीड़ित बच्ची के परिजन ने डॉक्टर अशीष पांडे का आभार जताया। इस दौरान डॉ आशीष पांडे दीपू ने कहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  का शुरू से आवाहन रहा है। चाहे कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति हो जो किसी भी प्रकार से पीड़ित हो उसकी हर संभव मदद समाजवादी के लोग करें।उसी संकल्पबध के द्वारा बच्ची को मैंने ब्लड डोनेट किया और पिता से हर प्रकार की सुविधा देने का आश्वासन दिया। पिछले 12 सें 15 वर्षों से जनेश्वर फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान शिविरघ् आयोजित कर रहे हैं। रक्त के अभाव से जूझ रहे लाखों लोगों की जान बचाई है। अगर अयोध्या की जनता हमें यहां महापौर चुनती है, तो चाहे वो चिकित्सा के क्षेत्र, रक्तदान हो ये हमारा संकल्प रहा है। लोगों को जागरूक करूंगा। ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करें। जिससे जरूरतमंदों को बचाई जा सके जान।बता दे कि आशीष पांडे उर्फ दीपू पांडे जनपद में ब्लड मैन के नाम से जाने जाते हैं. औऱ कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। अब समाजवादी पार्टी ने आशीष पांडे को अयोध्या नगर निगम से मेयर का टिकट दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें