Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सपा मेयर व पार्षद प्रत्याशी घर-घर दे रहे दस्तक

बमबम यादव

Sun, Apr 30, 2023

लोगों का प्यार  आशीर्वाद मिला तो बढ़े हुए टैक्स को  कराएंगे वापस : दीपू


अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे व मेयर प्रत्याशी डॉ आशीष पांडे दीपू के साथ नगर निगम के बड़ी देवकाली वा महात्मा गांधी वार्ड  क्षेत्र के प्रत्येक घर घर जाकर मेयर प्रत्याशी डॉ आशीष पांडे दीपू व वार्ड  के प्रत्याशी सरबजीत यादव व महात्मा गांधी वार्ड की प्रत्याशी संगीता यादव को जिताने के लिए  वोट मांगने का कार्य किया इस मौके पर वार्ड के नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया  महात्मा गांधी वार्ड की प्रत्याशी संगीता यादव ने वार्ड के सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया इस मौके पर  पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे  ने कहा आज अयोध्या की जनता अयोध्या के व्यापारी और सड़क पर अपना ठेला  लगाकर  जीवन यापन करने वाले गरीब व्यापारी सभी परेशान हैं  क्योंकि दुकानों के टूट जाने से इनकी आय का जरिया खत्म हो चुका है और जनता इसका जवाब होने वाले नगर निगम के चुनाव में देगी इस मौके पर डॉ आशीष पांडे दीपू ने कहा पूरे नगर निगम के क्षेत्र में सड़के और नालियां टूटी पड़ी है और लोग परेशान हैं उन्होंने कहा नगर निगम में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है लेकिन घरों का टैक्स कई गुना बढ़ गए हैं  उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा आप लोगों का प्यार  आशीर्वाद ऐसे मिला तो बड़े हुए टैक्स को  इसको वापस करने का काम करूंगा  महानगर प्रवक्ता एडवोकेट राकेश यादव ने बताया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मिशम, उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, सरबजीत यादव, राम भवन यादव पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, क्षेत्र की जनता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें