Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामकोट वार्ड में सपा प्रत्याशी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

बमबम यादव

Fri, May 5, 2023

हनुमानगढ़ी के महंत माधव दास, महंत संजय दास सहित नागा साधुओं ने ऐतिहासिक जीत का दिया आशीर्वाद

अयोध्या। रामकोट वार्ड से सपा प्रत्याशी प्रतिभा वर्मा के कार्यालय का हनुमानगढ़ी चौराहे के समीप उद्घाटन किया गया । कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने इस मौके पर कहा कि अयोध्या के नगर निगम क्षेत्र में कोई भी विकास नहीं हुआ है जो 41 गांव शामिल किए गए हैं वहां पर बिजली पानी सड़क सीवर की कोई व्यवस्था नहीं है फिर भी टैक्स लिया जा रहा है उन्होंने कहा कि अयोध्या फैजाबाद में व्यापारियों का सबसे बुरा हाल है विकास के नाम पर सड़कों को चौड़ीकरण के कारण उजाड़े गए  व्यापारियों का समायोजन भी सही ढंग से नहीं किया गया सड़क पर लगने वाले ठेला खोमचा वालों को भी रोजी रोटी का संकट बरकरार है सुरक्षा के नाम मठ मंदिरों में आने वाले यात्रियों को भी परेशान होना पड़ता है इसलिए समाजवादी पार्टी का मेयर व पार्षद होना बहुत जरूरी है तभी अयोध्या का संपूर्ण विकास होगा । कार्यक्रम में मौजूद महंत माधव दास महंत संजय दास वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महंत आनंद दास महंत अजीत दास पहलवान मणिराम दास महंत बाल योगी रामदास सहित सभी संत महंत ने मेयर पद के प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू व पार्षद पद के प्रत्याशी प्रतिभा वर्मा को जिताने का आवाहन किया। कार्यक्रम में मौजूद मेयर पद के प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू ने संत महंतों का आशीर्वाद लिया और कहा कि सपा का मेयर बना तो अयोध्या को विश्व का सबसे सुंदर तीर्थ स्थली के रूप में विकसित किया जाएगा और बड़े हुए टेक्स् से निजात दिलाई जाएगी। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने सभी संत महंतों को माला पहनाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। 

पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया रामकोट वार्ड से सपा प्रत्याशी प्रतिभा वर्मा सपा के वरिष्ठ नेता दुर्गेश वर्मा की पत्नी है उनके चुनाव कार्यालय का आज समाजवादी पार्टी के नेताओं की मौजूदगी में उद्घाटन किया गया । उन्होंने बताया कि इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत तमाम साधु-संतों ने भी पार्टी प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद दिया । इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम इकबाल अंसारी पंकज पांडे दुर्गेश वर्मा चौधरी बलराम यादव शक्ति जयसवाल विजय यादव प्रतिभा वर्मा पूजा वर्मा सोनू  दुबे चंद्रावती अनीता मौर्या पूनम मौर्या सरोज गुप्ता मिंटू अचारी जसराज यादव पवन जायसवाल नंदू गुप्ता मोहम्मद हयात इरफान हीरालाल गुप्ता राम नाथ पांडे राम प्रसाद मौर्य डॉ० अनुराग यादव नीतीश यादव करन यादव उपेंद्र यादव अर्जुन यादव अमन यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें