Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्मानित किए गए एक दर्जन मेधावी छात्र व उनके संघर्षों के साथी

पीठाधीश्वर श्रीमहंत रामजी दास जी की अध्यक्षता एवं अधिकारी महंत रामनारायण दास के संयोजन में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अखिल भारतीय जायसवाल समाज मंदिर के महंत बने श्याम सुन्दर दास 

बमबम यादव

Wed, Dec 13, 2023

रामनगरी के संतो महंतों ने कंठी चद्दर दे कर मंदिर का महंत नियुक्त किया

अयोध्या। अखिल भारतीय जायसवाल समाज श्री राम जानकी मंदिर वशिष्ठ कुण्ड टेढ़ी बाजार के महंत बने श्याम सुन्दर दास। श्याम सुन्दर दास को अयोध्या के संतो महंतों की उपस्थिति में कंठी चद्दर दे करके मंदिर का महंत नियुक्त किया गया जिससे मंदिर की व्यवस्था ठाकुर जी का भोग राग उत्सव सवैया सुचार रूप से चलता रहे।नवनियुक्त महंत श्याम सुन्दर दास ने बताया कि गुरुदेव भगवान के आशीर्वाद से संतो महंतों की उपस्थिति में अखिल भारतीय जायसवाल समाज श्री राम जानकी मंदिर का महंत बनाया गया हूं मैं सनातन धर्म की परंपरा का पालन करते हुए गुरुदेव भगवान की सेवा और मंदिर की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने का प्रयास करता रहूंगा। आये हुए अतिथियों का स्वागत महंत श्याम सुन्दर दास ने किया। इस अवसर पर मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास मंगल, श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास,महंत अर्जुन दास, शत्रुघ्न निवास मंदिर के महंत पवन कुमार दास, हनुमानगढ़ी के महंत नन्दराम दास, रामाश्रय मंदिर के महंत जयराम दास, सनकादिक आश्रम के महंत संतोष दास, हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी पार्षद रमेश दास, डांडिया मंदिर के महंत गिरीश दास, महंत राजीव लोचन शरण, रामकृष्ण मंदिर के महंत गणेशानंद, महंत राममिलन दास, महंत सनत कुमार दास, संजय शुक्ला, धनश्याम पहलवान सहित सैकड़ों संत महंत उपस्थित होकर महंती दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें