Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामकाज करने वाले सेवक का श्रीरामाश्रम पीठाधीश्वर ने किया सम्मान

बमबम यादव

Fri, Apr 7, 2023

अयाेध्या। दिल्ली के पूर्व विधायक व दिल्ली स्टडी ग्रुप अध्यक्ष डॉ. विजय जाैली का संताें की तरफ से श्रीरामाश्रम पीठाधीश्वर महंत जयराम दास वेदांती महाराज ने सम्मान किया। श्री जाैली राममंदिर जलाभिषेक कार्यक्रम का आमंत्रण देने श्रीरामाश्रम रामकाेट पहुंचे थे। वहां महंत जयराम दास की अगुवाई में संताें ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर महंत जयराम दास ने कहा कि दुनिया के 155 देशों व 7 महाद्वीपाें की नदियों-समुद्राें का जल प्रवासी भारतीयों ने अयाेध्या में निर्माणाधीन राममंदिर जलाभिषेक के लिए भेजा है। इसमें डॉ. जाैली के तीन साल का अथक प्रयास है, जिसके लिए उनकी पूरी टीम लगी रही। उन्होंने इतने बड़े पैमाने पर दुनिया के देशाें एवं महाद्वीपाें की नदियों-समुद्रों से जल एकत्र किया है। जिससे आगामी 23 अप्रैल को निर्माणाधीन राममंदिर का जलाभिषेक किया जायेगा। इसके लिए उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत साधुवाद है। उनके द्वारा राममंदिर जलाभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए संताें काे आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रभु श्रीराम ने रामकाज के लिए नल-नील और गिलहरी का सम्मान किया था। ठीक उसी प्रकार जितने भी रामकाज करने वाले लोग हैं। उनका सम्मान हाेना चाहिए। "राम काज कीन्हें बिनु, माेहि कहां विश्राम"रामचरितमानस की यह चाैपाई डॉ. विजय जाैली तथा उनकी पूरी टीम पर सटीक बैठती है। जिन्हाेंने  रामकाज के लिए कार्य किया और उसकाे पूरा करके दिखाया। एक संघ चालक हाेने के नाते मैंने संघ और संताें की तरफ से रामकाज करने वाले सेवक पूर्व विधायक डॉ. विजय जाैली का सम्मान किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें