Friday 8th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: 100 करोड़ की लागत से श्री अखिल भारतीय महेश्वरी सेवा सदन का होगा निर्माण

बमबम यादव

Sun, Mar 10, 2024

माहेश्वरी समाज सेवा के लिए विख्यात, भारत के सभी तीर्थ में हमारी सेवाएं पहले से चल रही:रामकुमार भूतड़ा

80 हजार वर्ग फीट के सदन में होगा 300 कमरे, विशाल भवन, मंदिर, गौशाला, व्यायाम शाला के साथ पुस्तकालय भी होगा साथ साथ भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था प्रांगण में रहेगी

अयोध्या। श्री राम नगरी में भामाशाह एवं डी मार्ट उद्योग समूह के राधाकिशन दाम्मानी 11 मार्च को पंचकोसी परिक्रमा मार्ग दशरथ कुंड पर करेंगे, सरस्वती देवी शिवकिशन दम्मानी भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास। जो 100 करोड़ की लागत से श्री अखिल भारतीय महेश्वरी सेवा सदन के संयोजन में अयोध्या में सेवा के लिए बनाया जाएगा।महेश्वरी सेवा सदन के अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने बताया कि माहेश्वरी समाज सेवा के लिए विख्यात है भारत के सभी तीर्थ में हमारी सेवाएं पहले से चल रही हैं। अब जब प्रभु श्री राम लला अपने मंदिर में विराजमान हो गये है और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अयोध्या विश्वस्तर पर पहुंच गई है ऐसे में हमारी समिति अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रसाद वितरण का कार्यक्रम पहले से कर रही है लेकिन अयोध्या में और सेवा प्रकल्प को विस्तार दिया दिया जाए इसके लिए सौ करोड़ का निवेश अयोध्या के पंचकोशी परिक्रमा मार्गदर्शन दशरथ कुंड पर सरस्वती देवी शिवकिशन दम्मानी भवन बनवाकर करने जा रही।

उन्होंने बताया कि यह प्रांगण 80 हजार वर्ग फीट का होगा, जिसमें 300 कमरे का विशाल भवन मंदिर गौशाला व्यायाम शाला पुस्तकालय भी होगा साथ साथ भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था प्रांगण में रहेगी और यह समाज के साथ-साथ सभी लोगों के लिए खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व वृंदावन हरिद्वार बद्रीनाथ नासिक जगन्नाथ पुरी सहित 11 स्थान पर पहले से सेवा प्रकल्प चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारे समाज की जनसंख्या कम है लेकिन सेवा में समाज कभी पीछे नहीं रहता। उन्होंने बताया शिलान्यास कार्यक्रम में जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देवगिरी महाराज के पावन सानिध्य और  लोकसभा अध्यक्ष ओम कृष्ण बिरला और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ,ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जगतगुरु श्रीधराचार्य, श्री राम वल्लभा कुंज वेदांती मंदिर के अधिकारी राजकुमार दास, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री अयोध्या प्रभारी सूर्यप्रताप शाही महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी क्यों उपस्थिति में होगा और इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के साथ सैकड़ो की संख्या मे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। सबका स्वागत भामाशाह एवं पूर्व चेयरमैन मुंबई स्टॉक एक्सचेंज आनंद राठी करेंगे। इस अवसर पर केशरीचन्द तापड़िया श्री बालाजी, हरिओम राय उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें