Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सरकारी दीवारों से कैद हो रहा शिवनाथपुर

बमबम यादव

Wed, Mar 1, 2023

फ्लाईओवर बढ़ाए जाने से ग्रामीणों में बढ़ी नाराजगी

एनएचआई और पीएनसी से हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

अयोध्या। कुमारगंज शिवनाथपुर में बन रहे फ्लाईओवर को लेकर मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। जहां से एनएचआई और पीएनसी से जवाब दाखिल करने को कहा गया है। मामला शिवनाथपुर प्राइमरी पाठशाला का है। एनएचआई और पीएनसी की ओर से कुमारगंज फोरलेन पर एक तरफ 800 मीटर फ्लाईओवर बढ़ा दिया गया। वह भी सरकारी जमीन के बजाए आबादी के क्षेत्र में।जिस तरह 800 मीटर बढ़ाया गया है उसका जोरदार विरोध गांव वालों ने किया। बताया जा रहा है कि एनएचआई और पीएनसी द्वारा यह कहा गया है कि यहां पर कोई प्राइमरी पाठशाला व मैदान नहीं है। पीएनसी की रिपोर्ट को समाजसेवी राजन पांडे द्वारा उच्च न्यायालय में एक पीआईएल दाखिल की गई। जिसमें कोर्ट ने डीएम से भी अपनी रिपोर्ट देने को कहा है कि प्राइमरी पाठशाला है या नहीं और इसके बनने से गांव वालों को कोई असुविधा तो नहीं होगी। बताया जा रहा कि जितने में फ्लाईओवर बनाया गया है मात्र 200 मीटर छोड़ दिया जाए तो पूरे फ्लाईओवर में मात्र एक तरफ आबादी है दूसरी तरफ नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय की जमीन है। दूसरी तरफ वन विभाग की जमीन है। शिवनाथ पुर गांव से जहां से दोनों तरफ आबादी शुरू होती है वहीं तक फ्लाईओवर रोक करके दीवाल दोनों तरफ बना दी जा रही है। इस मामले को लेकर के सांसद लल्लू सिंह के पास भी ग्रामीण गए थे। बताया कि शिवनाथ पुर ग्राम सभा एक कैदखाना हो गया है। क्योंकि इस गांव के तीनों तरफ नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय की 8 फीट ऊंची बाउंड्री है इस नाते गांव के सामने दीवाल बन जाने से शिवनाथपुर गांवसभा कैद हो जाएगा। लोगों को अपने खेतों में जाना है तो कम से कम डेढ़ किलोमीटर का चक्कर लाया करके हाईवे क्रॉस करके जाना पड़ेगा। प्राइमरी के बच्चे हाईवे पार करके स्कूल पहुंचेंगे और रोज उनको कम से कम 3 किलोमीटर चलना पड़ेगा इस संबंध में कई बार अधिकारियों को पत्र लिखा गया लेकिन कोई उसका असर नहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें