Friday 8th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हमारी संप्रभुता व संस्कृति की पहचान फिर से वापस आ रही है: शंकराचार्य

बमबम यादव

Thu, Feb 29, 2024

रामनगरी पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद, किये रामलला व हनुमानजी का दर्शन

गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगदुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ का संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास व वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने किया स्वागत

पीएम नरेंद्र मोदी की दृढ़ आस्था और नीतियों व सीएम योगी अथक प्रयास, सार्थकता, दृढ़ निष्ठा कम समय में राममंदिर का निर्माण हुआ और भगवान श्रीरामलला विराजमान हुए

अयोध्या। गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगदुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज बुधवार को प्रयागराज से सीधे रामनगरी अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी में मत्था टेका। उसके बाद श्रीरामजन्मभूमि जाकर भव्य मंदिर में विराजमान श्रीरामलला सरकार का दर्शन किया। फिर सायंकाल सरयू मैया की आरती सम्मिलित हुए। वहां मां सरयू का दर्शन-पूजन, अभिषेक व आरती की। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के आश्रम पर मीडिया से मुखातिब होते हुए शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने कहा कि एक दशक बाद मैं अयोध्या आया हूं। इससे पहले भी कई बार यहां आकर रामलला का दर्शन किया है। लेकिन इस बार दिव्य दरबार में विराजमान श्रीरामलला का दर्शन कर कुछ अलग ही आनंद की अनुभूति हो रही है। हमारी युवा पीढ़ी का सबसे बड़ा सौभाग्य है कि पांच सौ वर्षों के लंबे संघर्षों बाद श्रीरामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयास, सार्थकता, दृढ़ निष्ठा से ही कम समय में राममंदिर का निर्माण हुआ। तो पीएम नरेंद्र मोदी की दृढ़ आस्था और नीतियों के कारण श्रीरामलला विराजमान हुए। श्रीरामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने से पूरी दुनिया में सनातनियों का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हमारी संप्रभुता व संस्कृति की पहचान फिर से वापस आ रही है। हम धर्मगुरू भारत को फिर से विश्व गुरू के पद पर प्रतिष्ठित करने में लगे हैं। भारत देश अखंड क बनने जा रहा है। अखंड भारत के 6 देशों में यात्रा कर चुका हूं। जहां के लोगों में भारत के प्रति दिल और दिमाग में निष्ठा आदर विद्यमान है।  जैसे अयोध्याधाम, चित्रकूट, प्रयागराज तीर्थ यहां है। वैसे ही तीर्थ अखंड भारत के उन देशों में विराजमान हुआ करते ए थे। धर्मगुरु धार्मिक एवं सांस्कृतिक  तौर पर अखंड भारत के लिए कार्य कर रहे हैं। हनुमानगढ़ी में संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास व वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगदुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर महंत संजयदास जी महाराज के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव भी मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें