Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्रीरामकुंज कथा मंडप के उत्तराधिकारी महंत बने सत्यनारायण दास

बमबम यादव

Mon, Apr 10, 2023

दिलासीगंज स्थित श्रृंगीऋषि आश्रम श्रीसीताराम कुटी के महंत शिष्य रामप्यारे दास को नियुक्त किया महंत डॉ. रामानंद दास महाराज ने

रामनगरी के संतों ने सनातन परंपरा अनुसार कंठी चद्दर देकर दिया महंताई

अयाेध्या।  श्रीरामकुंज कथा मंडप के उत्तराधिकारी महंत सत्यनारायण दास काे बनाया गया। साेमवार काे सनातन परंपरानुसार कंठी, चादर, तिलक देकर  वर्तमान महंत डॉ. रामानंद दास महाराज ने महंथी प्रदान की।महंत डॉ. रामानंद दास ने कहा कि यह हमारे योग्य शिष्य हैं और निश्चित ही आश्रम का कुशलता पूर्वक संचालन करेंगे। नवनियुक्त उतराधिकारी महंत ने कहा कि सनातन परंपरा के अनुसार आश्रम के नियमों का पालन करते हुए उसके विकास के लिए हमेशा अग्रसर रहूंगा। वही दिलासीगंज स्थित श्रृंगीऋषि आश्रम श्रीसीताराम कुटी का महंत शिष्य रामप्यारे दास काे नियुक्त किया है और  अंत में महंत डॉ. रामानंद दास महाराज ने पधारे हुए संत-महंतों काे अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत-सम्मान किया।  महंताई समाराेह में दशरथ महल विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, लक्ष्मणकिला धीश महंत मैथिलीरमण शरण, रंगमहल महंत रामशरण दास, रामहर्षण कुंज महंत अयोध्या दास, महंत जन्मेजय शरण, महंत अवधेश दास, महंत सुरेश दास रामवल्लभाकुंज अधिकारी राजकुमार दास, जगद्गुरू स्वामी रामदिनेशाचार्य, सियारामकिला महंत करूणानिधान शरण, मंगलभवन महंत रामभूषण दास कृपालु,  महंत रामनरेश दास, कनक महल महंत सीताराम दास महात्यागी,  महंत परशुराम दास,श्रृंगार कुंज महंत हरिभजन दास, बड़ी कुटिया के महंत गणेश दास, महंत मनीष दास, डाड़िया मंदिर महंत गिरीश दास, रामकचेहरी महंत शशिकांत दास सहित सैकड़ों संतो महंतों ने कंठी चद्दर दे करके महंती प्रदान की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें