Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: संकट मोचन सेना ने ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर किया विशाल भंडारा

बमबम यादव

Tue, May 16, 2023

ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगल पर भण्डारों की रही धूम

अयोध्या। जेष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को जिलेभर में भण्डारों की धूम रही। हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। निकास द्धार पर संकट मोचन सेना के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र श्री हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंतज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास चला रहे हैं। महंत संजयदास ने बताया कि हमारे पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से हम सब ये भंडारा अन्न क्षेत्र प्रतिदिन चला रहे है।  सुबह से लेकर दोपहर 1 बजे तक चलने वाले इस भंडारे में तीर्थयात्रियों और गरीबों को बैठा कर प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। इस मौके पर संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष पुजारी हेमंत दास, अकिंत दास समाजसेवी शिवम श्रीवास्तव सहित तमाम नागा साधु मौजूद रहे। पुजारी हेमंत दास कहते है कि ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को हनुमानजी की पूजा का विशेष फल मिलता है। उन्होंने कहा कि इस बार ज्येष्ठ महीने में कुल 4 मंगलवार पड़ रहा है। वहीं इस महीने का दूसरा बड़ा मंगलवार आज 26 मई को पड़ा। पुजारी हेमंत दास कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से इस दौरान भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा हनुमान जी के कुछ मंत्रों के जाप से भी भक्तों के दुख दर्द दूर होते हैं। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें