Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बड़ा भक्त माल आश्रम में संतो ने खेली फूलों की होली

बमबम यादव

Sun, Mar 5, 2023

रामनगरी संतों का अभिनन्दन बड़ा भक्त माल आश्रम के महंत अवधेश कुमार दास व नागा रामलखन दास ने किया

अयोध्या।  रामनगरी की होली भगवान श्रीराम की दिव्य होली के रुप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान राम की नगरी अयोध्या में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी से होली के उत्सव का धमाकेदार आगाज हुआ। अयोध्या में होली के कई रंग दिखते है। साधु संतो की माने तो इस दिन वह किसी और के साथ नहीं बल्कि साक्षात् भगवान् राम के साथ ही होली खेलते है। रामनगरी के बड़ा भक्त माल मंदिर में संतों ने फूलो की होली खेली।    

 बड़ा भक्त माल आश्रम के लोकप्रिय महंत अवधेश कुमार दास जी महाराज के संयोजन में संत धर्माचार्यों ने फूलों की होली खेली। भगवान के ऊपर भी रंग बिरंगे फूलों की वर्षा किया गया।

महंत अवधेश कुमार दास जी महाराज ने बताया कि रंगभरी एकादशी से होली का उत्सव शुरु हो जाता हैै। इस दिन से होली पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए आज से अयोध्या में होली का उत्सव प्रारंभ हो गया। जबरदस्त होली मनाई जा रही है। पूरे विश्व के हिंदूू जनमानस से कामना करेंगे की होली भव्य और दिव्य मनाए। जल्दी ही भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस मौके पर दशरथ राजमहल बड़ा स्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य जी महाराज, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, महंत जनार्दन दास, महंत वैदेही बल्लभ शरण, महंत सुरेश दास, महंत शशिकांत दास, महंत लड्डू दास, मंगल भवन पीठाधीश्वर महंत कृपालु रामभूषण दास, नागा रामलखन दास सहित बड़ी संख्या में संत मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें