Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: 28 लाख दीयों से जगमग हुई रामनगरी

बमबम यादव

Wed, Oct 30, 2024

28 लाख दीयों से जगमग हुई रामनगरी

राम की पैड़ी पर बना एक और गिनी वर्ल्ड रिकार्ड दीपोत्सव की एक झलक पाने दूर-दूर से लोग पहुंचे अयोध्या अयोध्या। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों दीपोत्सव का शुभारंभ हुआ जिसमें राम की पैड़ी पर एक और नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया। राम की पैड़ी पर एक साथ करीब 28 लाख दिए जगमगा उठे सरयू के दोनों ओर जुटे हजारों लोगों ने इस अनोखे पल को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर भी उल्लास ला दिया। इससे पहले सीएम योगी ने राम मंदिर जाकर दीपक जलाया और दीपोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान 1600 अर्चकों ने सरयू की आरती उतारी। इसके बाद सरयू के सभी 55 घाटों पर दीये जगमगा उठे। पांच सौ वर्ष बाद रामलला की मौजूदगी में करीब 55 घाटों पर एक साथ लगभग 28 लाख दिए जलाए गए। इस मौके पर दूर-दूर से लोग दीपोत्सव की एक झलक पाने अयोध्या पहुंचे। रामलला के स्वागत में अयोध्या नगरी को तरह-तरह की लाइटों, चित्रों और फूल-मालाओं से सजाया गया, कतारबद्ध रखे गए दीयों की चमक को हर कोई एक टक देखता ही रह गया। घाटों और मंदिरों की अभूतपूर्व तरीके से सजावट अयोध्या नगरी में विभिन्न घाटों, मंदिरों को अभूतपू्र्व तरीके से सजाया गया है। लेजर लाइट की चमक लोगों के चेहरों पर उनकी खुशी के रूप में प्रतिबिंबित हो रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें