Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गुजरात से रामनगरी पदयात्रा करते अयोध्या पहुंचे सौकड़ों रामभक्त

बमबम यादव

Thu, Mar 13, 2025
गुजरात से रामनगरी पदयात्रा करते अयोध्या पहुंचे सौकड़ों रामभक्त

स्वामी नारायण सम्प्रदाय के सैकड़ों अनुयायी 16 सौ किलोमीटर की पदयात्रा करके रामलला के दरबार पहुंचे

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने किया स्वागत, कहा रामभक्तों के लिए चल रहा स्वर्णिम काल भगवान रामलला के विराजमान होने की खुशी में हम सब पदयात्रा करते अयोध्या आये है: सीपी स्वामी अयोध्या। भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पूरे देश में रामभक्तों में उल्लास अपने चरम पर है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में भगवान रामलला के विराजमान होने की खुशी में गुजरात के भावनगर के समीप गड़पुर धाम से परमपूज्य आचार्य अजेन्द्र प्रसाद जी महाराज की आज्ञा व आशीर्वाद से तथा सम्रग धर्मकूल के आशीर्वाद से स्वामी धनश्याम बल्लभ दास, सत्य प्रकाश दास ( सीपी स्वामी) के संयोजन में स्वामी नारायण सम्प्रदाय के करीब पांच सौ अनुयायी हरि भक्त रामनगरी अयोध्या व छपिया पदयात्रा करते पहुंचे। यह यात्रा 43वें दिन अयोध्या पहुंची। अयोध्या पहुंचने पर हरि भक्तों रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई,जहां पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने हरिभक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी व मां सरयू का दर्शन पूजन किये। स्वामी नारायण सम्प्रदाय के हरि भक्तों का दो दिवसीय कार्यक्रम अयोध्या में है,जिसमें कल यानि शुक्रवार को रामनगरी के विशिष्ट संत धर्मचार्य हरि भक्तों का अभिनन्दन करेगें। कार्यक्रम के संयोजक सीपी स्वामी ने कहा कि भगवान रामलला के विराजमान होने की खुशी में हम सब पदयात्रा करते अयोध्या आये है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 1600 किलोमीटर की रही जिसमें हम 43वें दिन अयोध्या पहुंचे है,जहां पर हमारा स्वागत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय जी ने किया। सीपी स्वामी ने कहा कि परमपूज्य आचार्य अजेन्द्र प्रसाद जी महाराज की आज्ञा व आशीर्वाद ये यात्रा पूरी हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें