Saturday 9th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्रीमद्भागवत कथा मृत्यु को महोत्सव बनाने की कथा है: रामानन्दाचार्य

बमबम यादव

Sun, Apr 20, 2025
श्रीमद्भागवत कथा मृत्यु को महोत्सव बनाने की कथा है: रामानन्दाचार्य श्री हरिधाम गोपाल पीठ में धूमधाम से श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या के हरिधाम गोपाल पीठ में धूमधाम से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व मंदिर से शोभायात्रा निकाली। जो मां सरयू के पावन तट गई जहां पर विधिवत पूजन अर्चन किया गया इसके बाद शोभायात्रा पुनः मंदिर वापस आई।शोभायात्रा हनुमानगढ़ी चौराहा होते तुलसी उद्यान के रास्ते सरयू तट पहुंची जहां पर वैदिक आचार्यों ने पूजन कराया। व्यासपीठ से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य जी महाराज कर रहें है। कथा के प्रथम दिवस जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा शरणागति की कथा है शरणागति का अर्थ है भगवान के चरणों में समर्पित हो जाना और भगवान के चरणों में समर्पित होने के लिए सबसे बड़ी बात है अपने आप का परित्याग कर देना। उन्होंने कहा कि जब आप अपने अहम का परित्याग करके भगवान के शरण आप होते हैं तब एक समर्थ गुरु सुखदेव जी महाराज जैसा प्रगट हो करके आपके जीवन के उन तमाम झंझावात को खत्म करके आपके जीवन में भक्ति की ज्योति जला देता है। स्वामीजी ने कहा कि गुरु की शरणागति जीवन में मृत्यु के बंधन को काटकर मोक्ष की ओर आपके मार्ग को प्रशस्त करती है। श्रीमद्भागवत की कथा मृत्यु को महोत्सव बनाने की कथा है। कथा से पूर्व व्यासपीठ का पूजन यजमान डीएन दीक्षित व शान्ती दीक्षित ने किया। कार्यक्रम का संयोजन आचार्य रमेश शास्त्री कर रहें है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें