Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महोत्सव जीवन में भक्ति मार्ग को बढ़ाता है: रामानन्दाचार्य

बमबम यादव

Wed, Mar 22, 2023

श्रीरामहर्षण मैथिल सख्यपीठ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट चारूशिला मंदिर में श्री रामजन्म महा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

अयोध्या। श्रीरामहर्षण मैथिल सख्यपीठ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट चारूशिला मंदिर में श्री रामजन्म महा महोत्सव का भव्य आयोजन की शुरुआत आज समारोह पूर्वक हुई। महोत्सव में प्रातः नवाह पारायण पाठ तो शाम रामकथा की रसधार बह रही है। रामकथा में प्रथम दिवस जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी वल्लभाचार्य जी महाराज ने कहा कि महोत्सव जीवन में भक्ति मार्ग को बढ़ाता है इसीलिए सनातन परंपरा में निरंतर उत्सव की परंपरा बनाई गई है जिससे लोगों के जीवन में उल्लास बना रहे और मनुष्य ठाकुर जी के चरणों में अपने जीवन को समर्पित रखें। कार्यक्रम में प्रातः गुरुदेव का पादुका पूजन सत्संग, तो वही देर शाम रामजन्म की बधाई महोत्सव होता है। कथा से पूर्व यजमान राजेश त्रिपाठी व आशा त्रिपाठी ने व्यासपीठ का पूजन किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें