Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गलत कामों से बचने की प्रेरणा देता है रमजान: सुल्तान

बमबम यादव

Tue, Apr 18, 2023

नगर निगम के अभिराम वार्ड से निर्दल प्रत्याशी सुल्तान अंसारी ने कहा, लोगों की सेवा करना है उद्देश्य

कहा, रोजा झूठ हिंसा, बुराई, रिश्वत तथा अन्य तमाम गलत कामों से बचने की प्रेरणा देता

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी दल अपने अपने प्रत्याशी घोषित कर जीत की गुणा गणित सेट कर रहे है। तो वही रामनगरी अयोध्या नगर निगम के वार्ड संख्या 1 अभिराम दास वार्ड से निर्दल प्रत्याशी ने जैसे ही अपने नाम की घोषणा की वैसे ही अन्य दलों के प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई। बेचैनी बढ़ना स्वाभाविक है क्योंकि वो प्रत्याशी कोई और नही बल्कि गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया के पुत्र सुल्तान अंसारी है। नन्हे मिंया को मुसलमान ही नही हिंदू भी बहुत मानता है। क्योंकि हर किसी के सुख दुख में खड़े रहना और लोगों की बढ़चढ़ कर मदद करना नन्हे मिंया में कूटकूट कर भरा है। अपने पिता की इस विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा उनके पुत्र मोहम्मद इमरान अंसारी व सुल्तान अंसारी ने उठा रखा है। सुल्तान अंसारी अभिराम वार्ड से निर्दल प्रत्याशी के रुप में अपनी घोषणा कर चुके है जिससे सभी दलों के प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई हैं। क्षेत्र में जनसम्पर्क करते हुए सुल्तान अंसारी कहते है अभी रोजा चल रहा है। ईद के बाद जनसम्पर्क अभियान बहुत तेज चलाया जाएगा। सुल्तान ने कहा कि इस्लाम धर्म की पांच बुनियादी चीजों में एक रमजान भी है, इसकी खास अहमियत है। यह महीना इस्लाम के सबसे पाक महीने में शुमार किया जाता है। इसमें पूरे महीने अल्लाह की इबादत कर हम नेकी और सवाब की राह पर चलते हैं। साथ ही जिंदगी भी भर अच्छे काम करतें रहने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि कुरान शरीफ में अल्लाह का हुक्म है कि रमजान का रोजा हर बालिग स्त्री और पुरुष पर फर्ज है। रोजा यानी तमाम बुराइयों से परहेज करना। सनातन और अन्य धर्मों  में भी जैसे उपवास का महत्व है, वैसे ही इस्लाम में रोजा का। इसी तरह यदि किसी जगह लोग किसी की बुराई कर रहे हैं तो रोजेदार के लिए ऐसे स्थान पर खड़ा होना मना है। मुसलमान रोजा रखता है, ताकि उसके हृदय में भूखे व्यक्ति के प्रति हमदर्दी हमेशा बनी रहे। रमजान शरीफ में हर नेकी के बदले सवाब 70 गुना अधिक मिलने की बात कही गई है। रोजा झूठ हिंसा, बुराई, रिश्वत तथा अन्य तमाम गलत कामों से बचने की प्रेरणा देता।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें