Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राम मंदिर हमारी आस्था का विषय : एकनाथ शिंदे

बमबम यादव

Sun, Apr 9, 2023

तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने सीएम एकनाथ शिंदे को सोने का धनुष बाग, चांदी का मुकुट व गदा भेंट किया

प्रेसवार्ता करते सीएम एकनाथ शिंदे व योगी सरकार के मंत्री स्वत्रंत देव सिंह

अयोध्या में बनेगा बाला साहब महाराष्ट्र भवन

अयोध्या। अयोध्या और राम मंदिर हमारी आस्था का विषय है यह हमारी भावनाओं से जुड़ी है श्रद्धा और अस्मिता भी है अयोध्या हमारे लिए आत्मीयता का विषय है दिल में खुशी की लहर है 500 साल का इंतजार करने के बाद जो एक सपना लग रहा था हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे का सपना था हिंदू विचारधारा संगठन का सपना था राम मंदिर हिंदू आस्था का प्रतीक है अस्मिता का प्रतीक है अयोध्या पहुंचकर मंदिर निर्माण भी देखा इतनी तेजी से काम होगा कोई सोच भी नहीं सकता था आज राम मंदिर पूरा होने जा रहा है यह सपना लग रहा था लेकिन तमाम राम भक्तों की आशा सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह काम शुरू हुआ और आगे बढ़ रहा है। जनवरी 2024 में मूर्ति स्थापना भी होगी इसके आगे भी काम चलता रहेगा राम मंदिर परिसर में एक अनुभव मिला राम मंदिर का निर्माण आगे बढ़ रहा है यह हमारे लिए और ज्यादा खुशी की बात है इस दौरान का दौरा राम मंदिर का निर्माण हो रहा है मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उनका सहयोग कर रहे हैं उनकी निगरानी में मंदिर का निर्माण हो रहा है हमें धनुष बाण भी मिला है पार्टी का नाम भी मिला है मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार में प्रभु रामचंद्र जी का राम लला का आशीर्वाद लेने पहुंचा हूं सभी मेरे साथी मंत्री गण विधायक गण सांसद गण मौजूद है आज का दिन मेरे जीवन में सबसे बड़ा सौभाग्य का दिन है आज का दर्शन आज की यात्रा है मैं कभी जिंदगी में भूल नहीं पाऊंगा इससे पहले भी मैं आता था नियोजन करने आता था लेकिन आज मेरे कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का नियोजन किया है और यात्रा का नियोजन बहुत ही शानदार किया है।  महाराष्ट्र की पूरी सरकार अयोध्या में आ है हमारे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी आए थे।। संतु मानतो का आशीर्वाद भी लूंगा। कई लोगों को इस से एलर्जी भी हुई है और दर्द भी हुआ है शिवसेना और भाजपा के लिए अयोध्या कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है यह हमारे लिए आस्था का विषय है यहां पर विकास के कार्य हो रहे हैं योगी जी को भी धन्यवाद दूंगा उनके मंत्रियों को भी धन्यवाद दूंगा देवेंद्र फडणवीस भी समय निकालकर अध्याय मैं उनको भी धन्यवाद दूंगा राम मंदिर बनने के बाद लोगों को रोजी-रोटी भी मिलेगी हमारी अयोध्या यात्रा आनंद देने वाली यात्रा है लेकिन कुछ लोग हैं जिनको तकलीफ होती है कई लोग जानबूझकर कई लोगों को हिंदुत्व की एलर्जी रही है और वह भी रही है आजादी के बाद भी जानबूझकर हिंदुत्व का अपमान कर रहे थे गलतफहमी फैला रहे थे हिंदुत्व जीवन प्रणाली है सभी को साथ लेकर चलने वाला हमारा हिंदू है हमारा हिंदू अन्य धर्मों का अनादर करने वाला नहीं है सबको साथ लेकर चलने वाला है  2014 में हिंदुत्व की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्थिति में आई है समाज में एक जन जागरण हुआ सम्मान मिला हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे काजू अयोध्या के बारे में विचार थी जो सोच थी वह कहते थे गर्व से कहो हम हिंदू हैं।  शिवसेना और भाजपा की विचारधारा एक है 2019 में लोगों के दिल में जो बात थी महाराष्ट्र में शिवसेना भाजपा की सरकार बने साथ में चुनाव लड़े थे चुनाव लड़ने के बाद लोगों की अपेक्षा थी कि सरकार भाजपा शिवसेना की बनेगी लेकिन खुशी की लालच में गलत कदम उठाया गया लेकिन हम लोगों ने आठ 9 महीने पहले इसको सुधार दिया जो अपेक्षा थी हमने वही सरकार स्थापित की।  हम दोनों की विचारधारा को लेकर अयोध्या में दर्शन के लिए आए हैं जो जानबूझकर लोग कर रहे हैं उनको पहले कई लोग कहते थे पहले मंदिर फिर सरकार लेकिन जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया वे कुछ नहीं कर पाए और आप बाला साहब ठाकरे का सपना पूरा करने का काम मोदी जी ने किया है लोग कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे। मोदी जी ने मंदिर भी बना दिया और तारीख भी बता दिया। अब कुछ लोग गए 14 वर्ष का वनवास उनके पिताजी की जो मंसा थी जो सपना था उसके खिलाफ जाकर सत्ता की लालच में क्या-क्या नही किया।। आप आरोप लगाते जाइए हम काम से जवाब देंगे। हमने जनहित मे कई ऐसे निर्णय लिए हैं जो पिछले सरकारों ने निर्णय नहीं लिए हमारी सरकार किसानों की है हमारी सरकार कामगारों की है हमारी सरकार महिला की व गरीब जनता की है। मैं ऑफिस पर बैठकर घर में बैठकर काम करने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं मैं फील्ड में जाकर काम करता हूं मैं मुंबई में कार्यकर्ताओं को ट्रेन से विदा करने आया था सब जानते हैं यह आदमी जमीन से जुड़ा हुआ है मैं एयर कंडीशन ऑफिस में बैठकर काम करने वाला मुख्यमंत्री नहीं हुं।। अयोध्या से हमारा पुराना रिश्ता है कार्य सेवा में भी की है ठाकरे साहब का जो रिश्ता अयोध्या से है जो नाता है वह राजनीतिक नहीं है भावनात्मक है। अयोध्या में महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए सरकार से अपील की है योगी जी से हमने कहा है कि अयोध्या में बाला साहब महाराष्ट्र भवन बनेगा। इससे पूर्व रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध पीठ तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर महंत जगद्गुरू परमहंस आचार्य जी महाराज ने लाखों रुपयें का सोने से निर्मित धनुष बाण चांदी का मुकुट समेत भव्य गदा भेंट कर आशीर्वाद दिया। इस भेंट की चर्चा पूरे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान होती रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें