Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: धूमधाम से मनाया गया रामजन्मोत्सव

बमबम यादव

Thu, Mar 30, 2023

हनुमानगढ़ी के श्री रामजानकी मंदिर में भगवान को लगा छप्पन भोग हुआ पंचामृत अभिषेक पूजन

अयोध्या। रामनगरी के सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के निवास पर भव्य दिव्य चांदी के सुंदरतम भवन श्री राम जानकी मंदिर में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। जिसमें प्रातः भगवान का भव्य पंचामृत अभिषेक व दिव्य श्रृंगार किया गया इसके बाद विधिवत पूजन अर्चन कर उनको छप्पन भोग लगाया गया।जैसे ही घंडी की सुई ठीक 12 बजे पहुंची पूरा मंदिर परिसर ढोल नगाड़ों के साथ घंट घड़ियाल बजने लगा। चारों तरह मंगल ध्वनि बज गया हर तरह भगवान का जय जयकार होने लगा। हर कोई झूमकर नाच उठा। जगत निंयाता का वसुंधरा पर्दापण हो गया हो। ये आलाम पूरी अयोध्या नगरी का था। सारी अयोध्या आनंद में गोता लगाने लगी। हनुमानगढ़ी का यह परिसर भी इस उत्सव के सराबोर में मस्त नजर आया। इसके बाद वृहद भंडारे का दौर शुरु हुआ। भगवान का प्रसाद हर किसी को मिल रहा था। प्रसाद वितरण व्यवस्था की पूरी बागडोर वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महाराज ने सम्हाल रखी थी। सभी बैठकर भगवान के दिव्य प्रसाद का आनंद उठा रहे थे।  यह पूरा महोत्सव श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के पावन सानिध्य में मनाया गया जिसका सफल संयोजन संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज कर रहे थे। इस उत्सव में महंत रामप्रसाद दास, हनुमत संस्कृत स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, महंत अजीत दास, रामायणी अंकित दास, प्रेममूर्ति नागा कृष्ण कांत दास, अभय दास, अभिषेक दास ,शिवम जी सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें