Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: पुष्पक विमान से पहुंचे प्रभु श्रीराम, सीएम ने खींचा रथ

बमबम यादव

Wed, Oct 30, 2024
पुष्पक विमान से पहुंचे प्रभु श्रीराम, सीएम ने खींचा रथ
मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से किया प्रभु श्रीराम का राजतिलक
अयोध्या। भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रभु राम और लक्ष्मण के साथ रथ पर सवार हुए।  इस रथ को स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खींचा, इसके बाद सहयोग के लिए उनके मंत्रीगण सूर्यप्रताप शाही व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी साथ आ गए। सीएम योगी  ने जहां राम दरबार की अगवानी की वहीं अपने हाथों से श्रीराम का राजतिलक किया। इसके साथ ही सीता, लक्ष्मण, हनुमान समेत अन्य का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। राजतिक के बार सीएम योगी ने राम दरबार की आरती उतारी।
इस दौरान रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा जिस तरह की भव्यता आज अयोध्या में है वैसी ही भव्यता काशी और मथुरा में हो। देश की हर धार्मिक नगरी में उत्सव जैसा माहौल हो। उन्होंनेकहा कि हम भेदभाव नहीं करते। हम भाषा, जाति और मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं करते। राजा राम के गद्दी में बैठने के बाद जो हुआ था वही कर रहे हैं। आज उसी तर्ज पर श्रेष्ठ भारत जन्मा है। सीएम योगी ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या एक नया इतिहास रच रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरी दुनिया में राम के नाम को जाना है। हमारी संस्कृति को जाना है। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है जिसने सभी को अपने सीने से लगाया। यह धर्म किसी से नफरत नहीं करता है।  सीएम योगी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां पहले राम के नाम प्रश्न खड़ा करती थीं। अब पूरी दुनिया राम को मान रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें