Friday 8th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जन-जन का सपना सच हो रहा : महंत जगदीश दास

बमबम यादव

Fri, Jan 12, 2024

प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग में मनेगा दीपोत्सव, मंदिर को दुल्हन की तरह से सजाया जा रहा

रामनगरी समेत पूरे देश में उत्सव का माहौल, हर आम व खास कर रहा विशेष तैयारी

हनुमान बाग मंदिर में एक माह चलेगा विशाल अन्न क्षेत्र, जिसमें हर दिन अलग अलग विविध पकवानों से होगी रामभक्तों की सेवा

अयोध्या। रामनगरी समेत पूरा देश उत्सव मना रहा है। मंदिर मंदिर मंगल गीत गाये जा रहें है। हर अयोध्या वासी घर आगंन को रंग रौंगन कर रहे है। मठ मंदिर दुल्हन की तरह सजायें जा रहे है। नगरी के प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग में उत्सव को और भी विशेष बनाने की तैयारी युद्ध स्तर पर हो रही है। मंदिर में उत्सव मनाने के लिए लिए देश विदेश से तमाम भक्त आये है। मंदिर के श्री महंत जगदीश दास महाराज अपने आराध्य के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को और भी भव्य बना रहें है। मंदिर को विशेष फूलों से सजाया जा रहा है। रंग बिरंगी लाइटें सजावट में चार चांद लगा रहें है।हनुमान बाग मंदिर में विशाल अन्न क्षेत्र पूरे एक महीने चलाया जाएगा जिसमें हर दिन अलग अलग विविध पकवानों से रामभक्तों की सेवा करेगा हनुमान बाग।बाहर से आने वालो भक्तों को प्रसाद रुप में विशेष प्रकार से बने मेवा के लड्डू का प्रसाद दिया जायेगा, जो देशी घी से निर्मित हो रहा है। रामभक्तों की सेवा को लेकर हनुमान बाग में वृहद स्तर तैयारी की जा रही है जिसमें कई प्रदेश के कारीगरों द्धारा भोजन प्रसाद बनाया जायेगा। जिसमें विशेष रुप से पंजाबी, मराठी, गुजराती, साउथ इंडियन कारीगर लगाये जा रहें है। जो हर दिन रामभक्तों को भोजन प्रसाद की सेवा देगें। यह पूरा भव्य आयोजन हनुमान बाग सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के संयोजन में हो रहा है।
श्रीमहंत जगदीश दास ने कहा कि भव्य राममंदिर बन रहा हर सनातनी को खुशी है। हमने, आपने या अयोध्यावासियों ने नहीं सोचा होगा कि यहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे सच कर दिया। महंत जगदीश दास ने कहा कि राम मंदिर बनना यह मेरा ही नहीं, देश के जन-जन का सपना था। यह मूर्त रूप ले रहा है। जितना आनंद हमें है, सभी सनातनियों को भी है। देश के कोने-कोने से आने वाले लोग सबकुछ न्योछावर करने को तैयार है। अपने स्तर पर हर कोई मूल्यवान से मूल्यवान उपहार भगवान को भेंट कर रहा है। भगवान अपने घर पहुंच रहे, इससे बड़ी और क्या हो सकती है। पूज्य संत समाज, संन्यासी 90 से अधिक उम्र तक के रामभक्त इसके साक्षी बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी ऐतिहासिक तिथि है। कहीं किसी का संकल्प पूरा होता है तो जैसी अनुभूति होती है, वैसी ही अनुभूति है। वह भी ऐसा संकल्प जो बेहद कष्टों-संघर्षों के बाद पूरा हुआ है। भगवान जन्मस्थान पर प्रतिष्ठापित हों इससे बेहतर अनुभूति क्या हो सकती है। महंत जगदीश दास ने कहा कि अयोध्या अध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी तो पहले ही थी। अब भारत और उत्तर प्रदेश की सरकार के विशेष प्रयोजन से कायाकल्प हो रहा है। हनुमान बाग में रामभक्तों की सेवा व्यवस्था में सुनील दास, पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री व नितेश शास्त्री लगे हुए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें