Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन की व्यवस्थाएं हुई धराशायी

बमबम यादव

Tue, Jan 23, 2024

भीड़ के दबाव में कई लोगों की हालत बिगड़ी, आलाधिकारियों ने सम्भाला मोर्चा


अयोध्या। नव्य-भव्य श्रीराम मंदिर में प्रभु रामलला के दर्शन के लिए मंगलवार को अयोध्या में उमड़े श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच गई। इससे व्यवस्थाएं धराशायी हो गईं। गर्भगृह में भारी भीड़ के दबाव के कारण कई लोगों की हालत बिगड़ गई। कुछ लोगों की सांसें फूलने लगीं तो कई लोग चोटिल हो गए। ऐसे लोगों को श्रीराम अस्पताल इलाज के लिए लाया जाता रहा। शाम छह बजे तक 102 लोगों को अस्पताल लाया गया। इसमें 8 लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जबकि इतने ही लोगों को भर्ती किया गया है। सीएमएस आरके शर्मा के अनुसार ज्यादातर मरीज सांस फूलने, चक्कर आने के साथ ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण पहुंचे हैं। सुबह आरती के बाद भीड़ का रेला लगभग 9 बजे तक निर्वाध रूप से प्रवेश करता रहा। इसके बाद जिले के अधिकारियों ने एसएसबी और आरएएफ को बुलाकर भीड़ को अंदर जाने के लिए व्यवस्थित किया। इस बीच भारी भीड़ के कारण कई श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक 102 मरीजों का श्रीराम अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। इसमें से ज्यादातर लोग सांस फूलने और सीने में दबाव पड़ने के साथ ही ब्लड प्रेशर बढ़ जाने के कारण बीमार हुए। कई लोगों के सीने और शरीर मे फ्रैक्चर भी हो गया है। विभिन्न प्रकार से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं। 8 मरीजों को दर्शन नगर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इतनी ही संख्या में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिन मरीजों को रेफर किया गया है उनमें माता प्रसाद, विनीत चौहान, प्रिया शुक्ला, विनोद कुमार, पथ पवन, प्रमोद, मुरली कुंज और नवधन पीप पाड़ी शामिल हैं।
भारी भीड़ की सूचना पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार, मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी राजकरन नयर पहुंचे। व्यवस्था की मॉनीटरिंग करते रहे।  यात्री सुविधा केंद्र में अभी चेकिंग काउंटर्स नहीं बन पाए हैं। इसलिए छोटे-छोटे स्पॉट बनाकर पुलिस लोगों का सामान चेक कर रही थी। ज्यादातर लोगों के बैग चैक किए जाते रहे। कपडे़ के अंदर क्या रखा है, इसकी बारीकी से निगरानी नहीं हो पा रही थी। यही वजह है कि फोन लेकर भी श्रद्धालु अंदर पहुंच गए। पहले ही दिन ट्रस्ट की लॉकर सुविधा फेल हो गई। भारी भीड़ के चलते कुछ श्रद्धालु रामलला के दर्शन किए बिना ही लौट गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें