Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: परमा अकादमी इंटर कॉलेज को रक्षा मंत्रालय से मिली एनसीसी प्रशिक्षण की मान्यता

बमबम यादव

Sat, Jul 5, 2025
परमा अकादमी इंटर कॉलेज को रक्षा मंत्रालय से मिली एनसीसी प्रशिक्षण की मान्यता हमारा लक्ष्य अकादमी के कैडेट्स स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय आयोजनों में अयोध्या का प्रतिनिधित्व करें: सुनीता एनसीसी प्रशिक्षण में भाग लेकर देश सेवा का संकल्प ले: डा सुधीर राय अयोध्या। परिक्रमा मार्ग स्थित परमा अकादमी इंटर कॉलेज को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा नेशनल कैडेट कोर (NCC) के तहत सैन्य प्रशिक्षण की मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने हर्ष व्यक्त किया है। रक्षा मंत्रालय के इस निर्णय से अब विद्यालय के छात्र-छात्राएं अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति और सामाजिक भावना जैसे गुणों के साथ राष्ट्र सेवा के लिए प्रशिक्षित हो सकेंगे। विद्यालय की प्राचार्या सुनीता राय ने बताया कि इस मान्यता के माध्यम से छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपने विद्यालय और अयोध्या का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि परमा अकादमी के कैडेट्स स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय आयोजनों में अयोध्या का प्रतिनिधित्व करें और राष्ट्रीय क्षितिज पर विद्यालय की उपस्थिति दर्ज कराएं। परमा अकादमी के महाप्रबंधक पंडित श्रीनारायण वैद्य ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया और राष्ट्र सेवा की भावना से ओतप्रोत होने का संदेश दिया। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. सुधीर कुमार राय ने भी बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें मनोयोग से एनसीसी प्रशिक्षण में भाग लेकर देश सेवा का संकल्प लेने को कहा। विद्यालय में इस मान्यता के बाद छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें