: हमारा प्रेम तभी सार्थक होगा जब हम भगवान से प्रेम करेंगे: साक्षी गोपाल दास
बमबम यादव
Thu, Feb 23, 2023
महोत्सव की अध्यक्षता प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग के भजनानंदी संत महंत जगदीश दास कर रहें
अयोध्या। ब्रह्मा जी ने देखा कि भगवान श्री राम जी पृथ्वी पर प्रकट होने वाले हैं तो ब्रह्मा जी ने जामवंत के रूप में पृथ्वी पर आ गए और अग्निदेव जी नील के रूप में आ गए और वायु देव जी हनुमान जी के रूप में आ गये। साठ हजार वर्षों के बाद महाराजा दशरथ के महल में किलकारी सुनाई दी। उक्त बातें प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग मंदिर में आयोजित श्रीमद् वाल्मीकि रामायण कथा में श्रीमान साक्षी गोपाल दास प्रभु जी अध्यक्ष इस्कॉन मंदिर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र ने कही। उन्होंने कहा कि दशरथ जी ने महर्षि विशिष्ट जी को बच्चों के नामकरण के लिए बुलाया और जब महर्षि विशिष्ट जी ने श्री राम जी का नामकरण किया तो दशरथ जी ने महर्षि विशिष्ट जी से राम नाम का मतलब पूछा तब महर्षि विशिष्ट जी ने बताया कि राम का मतलब जो आनंद देने वाला है आपका पुत्र सबको आनंद देगा। जो भी इनके संपर्क में आएगा। साक्षी गोपाल दास ने बताया कि महर्षि विशिष्ट जी ने भरत का नामकरण किया फिर दशरथ जी ने भरत का मतलब पूछा फिर महर्षि विशिष्ट जी ने बताया भरत का मतलब है भरण पोषण करने वाला। जो हमारी आत्मा का भरण पोषण करेगा और हमारी आत्मा को क्या चाहिए हमारी आत्मा को चाहिए प्रेम। इस संसार में सभी प्राणी चाहते हैं प्रेम और यही प्रेम ही हमारी आत्मा की असली खुराक है। मानव जीवन का अगर कोई लक्ष्य है तो है वह है भगवान से प्रेम करना। चैतन्य महाप्रभु जी कहते हैं कि जब तक हमारी आत्मा को प्रेम नहीं मिलेगा तब तक हमें आनंद मिलने वाला नहीं है।और हमारा प्रेम भी तभी सार्थक होगा जब हम भगवान को प्रेम करेंगे। भरत जीसभी को राम जी के प्रेम से भर देंगे। श्री लक्ष्मण जी के बारे में पूछा तो बताया कि लक्ष्मण का मतलब क्या है जिसका दिव्य लक्ष्य हो। और लक्ष्मण जी का सबसे बड़ा लक्ष्य है भगवान श्री राम जी के चरणों का सेवक बनना। श्रीराम जी लक्ष्मण जी जिनके बिना नहीं चलते थे और लक्ष्मण जी श्री राम जी जी के बिना नही चलते हैं। यह महोत्सव हनुमान बाग के भजनानंदी संत महंत जगदीश दास महाराज के अध्यक्षता में हो रहा है। कार्यक्रम की देखरेख सुनील दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री कर रहें है। इस मौके पर राजरानी, चरणदास, ममता अग्रवाल ,विनोद अग्रवाल, गीता शर्मा ,राजीव मोहन ने दीप प्रज्वलित कर और प्रभु जी को माल्यार्पण करके आशीर्वाद प्राप्त किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन