Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: डिम्पल यादव के जन्मदिन पर रामनगरी में हुआ यज्ञ हवन

बमबम यादव

Sun, Jan 15, 2023

गरीबों असहायों दीन दुखियों को बाटा गया कंबल, हुआ विशाल भंड़ारा

अयोध्या। यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव का रविवार को 45वां जन्मदिन था। इस मौके पर रामनगरी में यज्ञ हवन पूजन हुआ। दीन दुखियों गरीबों की सेवा हुई। रामनगरी के सिद्धपीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम में वैदिक आचार्यों द्धारा विधिवत यज्ञ हवन किया गया जिसमें उनके दीघार्यु होने के लिए साधु संतो ने आहुतियां डाली। कार्यक्रम के संयोजक करतलिया बाबा आश्रम के युवा महंत बालयोगी रामदास के अध्यक्षता में हवन पूजन व मां सरयू का भव्य अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में सौकड़ों लोगो को कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक करतलिया आश्रम के युवा महंत बालयोगी रामदास कहते है कि आमजन गरीबों असहायों दीन दुखियों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। हमारे नेता अखिलेश यादव किसान नौजवान के लिए दिन रात सोचते हैं। महंत रामदास जी दावे के साथ कहते है कि साधु संतो का सम्मान हमेशा सपा ने किया है। अखिलेश यादव ने अयोध्या के विकास की जो रेखा खीचीं है योगी आदित्यनाथ उसे कभी छू भी नहीं पायेंगे। भाजपा सरकार सिर्फ लोगों को आपस में लड़ाने का काम करती है। आज सांसद के 45वें जन्मदिन पर संत धर्माचार्य यज्ञ कुंड में आहुतियां डालकर दीर्घायु का आशीर्वाद दिये। महंत रामदास ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के हर फैसलों में हमेशा उनके साथ खड़ी रहने वाली डिंपल यादव ने सपा को मजबूती देने के लिए काफी काम किया है। महंत बालयोगी रामदास ने कहा कि डिंपल यादव जी प्रदेश ही नहीं देश भर की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत की तरह हैं राजनीति में बिना शोर-शराबा किए महिलाओं के मुद्दों को किस तरह राजनीति के केंद्र में रखा जाए यह अगर सीखना है तो डिंपल यादव जी से सीखें। शिक्षित महिलाओं के मुद्दों को राजनीति में प्रमुखता से जगह दिलाने के लिए प्रदेश उन का आभारी रहेगा। पिछली सरकार में जहां वीमेन हेल्पलाइन डायल 100 जैसी योजनाओं को मूर्त रुप देने और दृढ़ता से लागू करवाने के पीछे उनकी संकल्प शक्ति और प्रतिबद्धता को हम देख सकते हैं। वहीं एसिड अटैक सर्वाइवर लड़कियों को सहायता राशि देने का मामला हो या विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रही लड़कियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार देना हो इन सब के पीछे उनका अहम रोल रहा है। करतलिया आश्रम के महंत बालयोगी रामदास जी महाराज ने आये हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया। इस मौके पर महंत कन्हैया दास महंत विनोद दास, महंत आनंद दास सहित बड़ी संख्या में संत महंत व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें