Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मां हीराबेन त्यागपूर्ण तपस्वी जीवन हमेशा याद रहेगा: अनूप चौधरी

बमबम यादव

Sun, Jan 15, 2023

पीएम मोदी की मां हीराबेन के लिए रामनगरी में प्रार्थना सभा, संतों ने दिया श्रद्धांजलि

भगवान रामलला को खिचड़ी का भोग लगा: आचार्य सतेन्द्र दास

अयोध्या। रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के आश्रम में मकर सक्रांति का उत्सव मनाया गया। उत्सव के पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रेल मंत्रालय, भारतीय खाद्य निगम खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता मंत्रालय भारत सरकार सलाहकार समिति के सदस्य अनूप चौधरी के संयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के याद में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें रामनगरी के संतों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अनूप चौधरी ने कहा मां हीराबेन जी का पूरा जीवन त्यागपूर्ण तपस्वी के साथ जीया जिसे पूरी दुनिया हमेशा याद रखेगा।
मकर सक्रांति के अवसर पर आश्रम में भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें रामनगरी के विशिष्ट संतों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि जब सूर्य की गति मकर राशि में जाती है तभी इसका सक्रांति प्रारंभ होता है। इसे संक्रांति का पूर्ण काल कहते है। जो 14 तारीख को रात में लग है इसलिए आज पूरे दिन इस मकर सक्रांति का त्योहार मनाया गया। आज खिचड़ी का और स्नान का पर्व है आज ही भगवान रामलला को खिचड़ी का भोग सवेरे लगा।पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि खिचड़ी के साथ लड्डू तिल का और दही, आचार, पापड़, घी का भी भोग लगा।उन्होंने कहा कि जैसे हर साल ये त्योहार मनाया जाता है वैसे ही इस बार भी मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। इस मौके पर पुजारी प्रदीप मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें