Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मां दुर्गा अपने भक्तों का कल्याण करती है, सच्चे मन से उनकी आराधना करनी चाहिए: सोनू यादव

बमबम यादव

Sun, Oct 22, 2023

पार्षद प्रतिनिधि साेनू ने मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं के आंख की पट्टी खाेलकर मूर्ति का अनावरण किया

अयाेध्या। नगर निगम अयोध्या के सरदार पटेल नगर वार्ड से सपा पार्षद इंद्रावती यादव के प्रतिनिधि मिथिलेश यादव साेनू ने शुक्रवार देरशाम महाेबरा बाजार मक्खापुर में मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया। सर्वप्रथम विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्राेच्चार संग विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन कराया गया। तदुपरांत पार्षद प्रतिनिधि साेनू यादव ने मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं के आंख की पट्टी खाेलकर मूर्ति का अनावरण किया। उसके बाद अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। तत्पश्चात पार्षद प्रतिनिधि ने मां जगदंबे की दिव्य आरती उतारी। अंत में मां भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। श्रीसिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति महाेबरा बाजार मक्खापुर के पदाधिकारी-सदस्यगणाें ने मुख्य अतिथि सपा पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव साेनू का माल्यार्पण और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सपा पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश यादव साेनू ने कहा कि श्रीसिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति महाेबरा बाजार मक्खापुर द्वारा लगभग 30 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा बैठाई जा रही है, जिसके वह संरक्षक हैं। उन्होंने मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति का अनावरण किया है। समिति द्वारा प्रतिदिन मां भक्तों के लिए भंडारा किया जा रहा है। मूर्ति का विसर्जन गाजे-बाजे संग 25 अक्टूबर काे किया जायेगा। इस दिन महाेबरा बाजार मक्खापुर में विशाल भंडारा प्रस्तावित है, जिसमें 5 हजार से ज्यादा भक्तगण प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके अलावा समिति द्वारा अन्य धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा अपने भक्तों का कल्याण करती है। सच्चे मन से उनकी आराधना करनी चाहिए। मां की कृपा हम सबके ऊपर विशेष रूप से रहती है। वह हमारे संकट काे पल भर में ही हर लेती हैं। श्रीसिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष रामजतन प्रजापति ने कहा कि मां जगदंबा के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जाे माता का दर्शन कर अपना जीवन कृतार्थ कर रहे हैं। इस माैके पर संरक्षकगण में जितेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, अतुल जायसवाल, दिनेश यादव, अरविंद यादव, राजेश यादव, दीना यादव व राकेश प्रजापति, समिति के उपाध्यक्ष सैनिक यादव, महामंत्री वैभव सिंह, काेषाध्यक्ष साैरभ यादव, रामसेवक यादव, रामपाल यादव आदि समेत अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें