Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महंत लक्ष्मण दास जी अप्रतिम प्रतिभा के धनी संत रहे: महामंडलेश्वर महंत गिरीश दास

बमबम यादव

Fri, Apr 7, 2023

कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने डाड़िया मंदिर पीठाधिपति महामंडलेश्वर महंत गिरीश दास का लिया आशीर्वाद

अयाेध्या। प्रसिद्ध पीठ डाड़िया मंदिर के पूर्वाचार्य महंत लक्ष्मण दास महाराज काे पुण्यतिथि पर संताें ने शिद्दत से याद किया। मंदिर प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा आयाेजित हुई, जिसमें अयाेध्यानगरी के संत-महंताें ने साकेतवासी महंत के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। संताें ने उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला। इस माैके पर डाड़िया मंदिर के वर्तमान पीठाधिपति महामंडलेश्वर महंत गिरीश दास महाराज ने कहा कि उनके गुरूदेव संत और गाै सेवी थे। वह अप्रतिम प्रतिभा के धनी संत रहे। रामनगरी के सभी संत-महंत उनका आदरपूर्वक सम्मान करते थे। उन्होंने आश्रम का सर्वांगीण विकास किया। सेवा काे अपना धर्म माना। जीवनभर कई सेवा प्रकल्पाें से जुड़े रहे। हमेशा गरीब, असहाय, निरीह, दीन-हीन व दुखी लाेगाें की मदद किया। पूर्वाचार्य   आजीवन मठ की उत्तराेत्तर समृद्धि में लगे रहे। उनका अनुसरण कर मैं आगे बढ़ रहा और आश्रम के विकास में कृत-संकल्पित हूं। मठ में गाै, संत, विद्यार्थी व अतिथि सेवा सुचार रूप से चल रही है। पुण्यतिथि पर काफी संख्या में संत-महंत, भक्तगणाें ने प्रसाद पाया। वर्तमान महंत ने आए हुए संत-महंत एवं विशिष्टजनाें का स्वागत-सत्कार किया। इस अवसर पर मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, दिगंबर अखाड़ा महंत सुरेश दास, महंत रामानंद दास, लक्ष्मणकिला धीश महंत मैथिलीरमण शरण, रामवल्लभाकुंज अधिकारी राजकुमार दास, नाका हनुमानगढ़ी महंत रामदास, सियारामकिला महंत करूणानिधान शरण, मंगलभवन महंत रामभूषण दास कृपालु, विधायक पुत्र अमल गुप्ता, महापाैर ऋषिकेश उपाध्याय, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि राेहित सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत विवेक आचारी, महंत जनार्दन दास, महंत मनीष दास, महंत शशिकांत दास, महंत रामजी शरण, स्वामी छविराम दास, महंत गंगादास, महंत अवधकिशाेर शरण, महंत रामलाेचन शरण, महंत अवनीश दास, महंत भूषण दास आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें